{"_id":"5f89f29e8ebc3e2787335866","slug":"surrender-city-news-vns5532839164","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकाघाट दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों का समर्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकाघाट दोहरे हत्याकांड के दो आरोपियों का समर्पण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। चौकाघाट दोहरे हत्याकांड में वांछित 25 हजार के इनामी अतुल विश्वकर्मा और अभिनव सिंह ने शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर सीजेएम एसपी यादव की अदालत में समर्पण कर दिया। अदालत ने दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। हत्याकांड के सूत्रधार सहित पांच आरोपी सीधे अदालत में समर्पण कर चुके हैं। इससे जैतपुरा थाने की पुलिस की खासी किरकिरी हुई है।
बीती 28 अगस्त को चौकाघाट स्थित कालीजी मंदिर के समीप कैंट थाने के हिस्ट्रीशीटर अभिषेक सिंह प्रिंस सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। वारदात के सूत्रधार विवेक सिंह कट्टा सहित तीन आरोपी पहले ही अदालत में समर्पण कर चुके हैं, जबकि पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस बीच शुक्रवार को पहले जौनपुर के कुद्दूपुर निवासी अतुल विश्वकर्मा ने और फिर कुछ घंटों बाद पहड़िया क्षेत्र निवासी अभिनव सिंह ने अदालत में समर्पण कर दिया। पुलिस अतुल के समर्पण की सूचना पाकर अदालत पहुंची, लेकिन मुखबिर तंत्र मजबूत न होने के कारण अभिनव को भी कचहरी परिसर के बाहर पकड़ पाने में असफल रही। इंस्पेक्टर जैतपुरा शशिभूषण राय ने बताया कि जल्द ही दोनों को अदालत की अनुमति से पुलिस कस्टडी रिमांड में लेकर वारदात के संबंध में पूछताछ की जाएगी।