फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Surge in airfares ahead festival Travelers pay three to four times usual fare return home in varanasi

त्योहार से पहले हवाई किराये में उछाल: घर लौटने को देने होंगे तीन से चार गुना किराया, जानें विमानों के टिकट रेट

Thu, 10 Sep 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 10 Sep 2026 05:56 AM IST
सार

दिवाली और छठ से पहले हवाई किराये में तीन से चार गुना तक उछाल आया है। त्योहारों पर घर लौटने वाले यात्रियों को दिल्ली के लिए करीब आठ हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद का किराया 10 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। सीटों की उपलब्धता कम होने से किराया बढ़ा है।

विज्ञापन
Surge in airfares ahead festival Travelers pay three to four times usual fare return home in varanasi
त्योहार से पहले हवाई किराये में उछाल। - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही विमानन कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है। 24 सितंबर से शुरू होने वाले पितृ विसर्जन से लेकर छठ पूजा तक लोगों के घर आने-जाने का सिलसिला जारी रहेगा। दिवाली और छठ पर सबसे अधिक भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में विमानों में सीटों की उपलब्धता कम होने के साथ किराया भी दो से तीन गुना तक बढ़ गया है।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध किराये के अनुसार, आम दिनों में दिल्ली का हवाई किराया करीब तीन से साढ़े तीन हजार रुपये के बीच रहता है। दिवाली के दौरान यही किराया बढ़कर 11 हजार रुपये से अधिक पहुंच गया है। यात्रियों की बढ़ती मांग और सीमित सीटों के कारण किराये में यह बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


मुंबई जाने वाली अधिकतर उड़ानों में सीटें लगभग फुल हो चुकी हैं। वेबसाइट पर कई विमानों में सिर्फ चार से पांच सीटें ही उपलब्ध दिखाई दे रही हैं। आम दिनों में मुंबई का किराया पांच से छह हजार रुपये के आसपास रहता है, लेकिन त्योहारी सीजन में यह बढ़कर करीब 15 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हैदराबाद और बंगलूरू के लिए भी यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ रहा है। आम दिनों में हैदराबाद का हवाई किराया पांच से छह हजार रुपये के बीच होता है, जो फिलहाल बढ़कर करीब 15 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं, बंगलूरू का किराया भी बढ़कर अधिकतम करीब 16 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

त्योहारी सीजन में बड़ी संख्या में दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने घर लौटते हैं। इसके बाद त्योहार खत्म होने पर वापसी की भीड़ बढ़ जाती है। दिवाली और छठ पूजा के दौरान पूर्वांचल आने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए कई यात्रियों ने पहले से ही टिकटों की बुकिंग करा ली है।

सीटों की उपलब्धता लगातार कम होने के कारण विमानन कंपनियों की उड़ानों में किराये में इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में मांग बढ़ने के साथ हवाई किराये में और बढ़ोतरी की संभावना से यात्री परेशान हैं। कम समय में यात्रा की जरूरत वाले यात्रियों के लिए अब हवाई सफर काफी महंगा पड़ रहा है।

विमानों का किराया

शहर स्पाइस जेट इंडिगो एयर इंडिया एयर इंडिया एक्सप्रेस  अकासा
दिल्ली 8878 10645 11626  11729  0
मुंबई 13024  12500  15078  14841
बंगलूरू  13855 15523  16818  13839
हैदराबाद  11301  11998  15985  13658  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed