फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Support Hindi on ideological and factual basis

Varanasi News: हिंदी का समर्थन वैचारिक और तथ्यात्मक आधार पर करें

Wed, 17 Sep 2025 02:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Support Hindi on ideological and factual basis
उदय प्रताप कॉलेज में हिंदी विभाग और एनएसएस इकाई की ओर से राजर्षि सेमिनार हाॅल में हिंदी के विकास की कहानी और रोजगार विषय पर संगोष्ठी हुई। महाविद्यालय के पूर्व छात्र और बीएचयू में हिंदी विभाग के प्रो. सत्यपाल शर्मा ने कहा कि हमें हिंदी का समर्थन सिर्फ भावनात्मक आधार पर नहीं करना होगा। हमें ये वैचारिक और तथ्यात्मक आधार पर करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदी भाषा के असली योगदान को राजभाषा या साहित्यिक भाषा के रूप में न समझकर संपर्क भाषा के रूप में समझा जा सकता है। प्रो. सत्यपाल शर्मा ने हिंदी में रोजगार की संभावनाओं पर चर्चा की। कहा कि हमें पहले योग्य बनना चाहिए। उसके बाद संभावनाओं के कई द्वार हिंदी में खुलते जाते हैं। डॉ. सदानंद सिंह ने कहा कि हमें हिंदी को लेकर हीन भावना से मुक्त होना चाहिए। संगोष्ठी में निबंध प्रतियोगिता में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया। पहला स्थान बीए की छात्रा खुशी मौर्या को मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed