फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sunshine neutralize, melting intact, five degrees reached Mercury

सितम ढाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही बर्फीली हवाएं, गलन बरकरार

Fri, 15 Jan 2021 10:05 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
Sunshine neutralize, melting intact, five degrees reached Mercury
मौसम। - फोटो : अमर उजाला

पूर्वांचल में मौसम का मिजाज दिन-प्रतिदिन बदलता जा रहा है। दिन में धूप तो हो रही है लेकिन हवा में नमी इतनी अधिक है कि उसका असर भी नहीं हुआ। दो दिन से गलन भी कम नहीं हो रही है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान भी कम होकर 6.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यही वजह है कि ठंड अधिक लग रही थी। मौसम विभाग की मानें तो अभी 16-17 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन


दस जनवरी के बाद से ही मौसम में तेजी से बदलाव शुरू हुआ है। दिन में धूप के बाद भी लोगों को गलन से राहत नहीं मिल पा रही है। इसकी वजह से पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तर पश्चिमी हवाओं का चलना ही है। पिछले दिनों वाराणसी समेत आसपास के जिलों से कोल्ड फ्रंट के गुजरने के बाद अब हवा का दबाव बना हुआ है। दिन भर हवा चलती रही। दोपहर तक थोड़ी गर्माहट रही लेकिन इसके बाद गलन अचानक बढ़ गई कि कपकपी का अहसास करने लगे। शाम को अन्य दिनों की तुलना में कुछ ज्यादा गलन लग रही थी।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय के मुताबिक जनवरी में औसतन अधिकतम 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम दस डिग्री सेल्सियस तापमान होना चाहिए। इस समय औसत से भी कम तापमान हो गया है। बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं का दबाव बना है, इस वजह से अभी 17 जनवरी तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। इधर बुधवार को अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री से कम होकर 15.6 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान भी 6.8 की जगह गुरुवार को 5.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed