फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Suicide in varanasi Teacher jumps into Ganga from Rajghat bridge divers in search

वाराणसी: राजघाट पुल पर बाइक खड़ी कर गंगा में कूदा शिक्षक, एनडीआरएफ और जल पुलिस खोजबीन में जुटी

Sun, 24 Apr 2022 05:33 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 24 Apr 2022 05:33 PM IST
सार

वाराणसी के राजघाट पुल से एक शिक्षक ने रविवार दोपहर गंगा में छलांग लगा दी। राहगीरों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। 

विज्ञापन
Suicide in varanasi Teacher jumps into Ganga from Rajghat bridge divers in search
राजघाट पुल से शिक्षक ने गंगा में लगाई छलांग - फोटो : फाइल

विस्तार

राजघाट पुल पर बाइक खड़ी कर रविवार दोपहर शिक्षक ने गंगा में छलांग लगा दी। मल्लाहों और एनडीआरएफ के गोताखोरों ने देर शाम तक खोजबीन की। सूचना पाकर परिजन भी राजघाट पुल पहुंचे।  मैदागिन स्थित कोतवाली थाना अंतर्गत जतनवर मोहल्ला निवासी चंद्रकांत तिवारी (29) शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा मंदिर संस्कृत विद्यालय में शिक्षक हैं।

विज्ञापन


दोपहर में वह बाइक से राजघाट पुल पर पहुंचा और कुछ देर मोबाइल पर बातचीत की फिर गंगा में कूद गया। राहगीरों के शोर मचाने पर मल्लाह तुरंत नाव लेकर गंगा में पहुंच गए। हालांकि तब तक चंद्रकांत गंगा में डूब चुका था। मौके पर पहुंचे सूजाबाद चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बाइक पर दर्ज रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चंद्रकांत तिवारी के रूप में पहचान की।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे छोटे भाई आशीष ने बताया कि दोपहर में खाना खाने के बाद बाइक लेकर घर से निकले थे। दो साल पहले दारानगर की रहने वाली सुरभि तिवारी के साथ विवाह हुआ था। दो माह की एक बच्ची भी है। उधर, पत्नी सुरभि भी घटना की सूचना पाकर अचेत हो गई। परिजनों के अनुसार चंद्रकांत ने ऐसा कदम क्यों उठाया, यह पता नहीं। इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय के अनुसार जल पुलिस, एनडीआरएफ और स्थानीय मल्लाहों के संग खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed