वाराणसी। सनबीम स्कूल, अन्नपूर्णा में स्पिकमैके का आयोजन हुआ। किराना घराने की मशहूर गायिका, पद्मश्री सुमित्रा गुहा ने शास्त्रीय और भक्ति संगीत पर अपनी विशेष प्रस्तुतियों से विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
छात्रों ने विदुषी सुमित्रा गुहा और उनके साथी सदस्यों सुमन चटर्जी, रेनू और सुमित मिश्रा का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में सुमित्रा गुहा के साथ तबला पर सुमन चटर्जी, हारमोनियम पर सुमित मिश्रा और तानपुरा पर रेनू ने संगत दी। कलाकारों ने अद्भुत कला का प्रदर्शन करते हुए छात्रों को संगीत में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहित किया। अंत में निदेशिका अमृता वर्मन ने आभार व्यक्त किया और प्रधानाचार्या ममता जायसवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संवाद