फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students recorded statements in front of the inquiry committee

जांच कमेटी के सामने छात्रों ने दर्ज कराए बयान

Sat, 13 Nov 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students recorded statements in front of the inquiry committee
बीएचयू के उर्दू विभाग में वेबिनार के जिस पोस्टर पर अल्लामा इकबाल की तस्वीर को लेकर विवाद शुरू हुआ है, उसकी जांच की समय सीमा शनिवार तक पूरी हो जाएगी। इससे पहले पोस्टर पर आपत्ति जताकर शिकायत करने वाले छात्रों ने शुक्रवार को जांच कमेटी के सामने अपना बयान दर्ज कराया। माना जा रहा है कि जांच कमेटी की ओर से शनिवार को ही अपनी रिपोर्ट भी विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपी जा सकती है। अब सभी को जांच रिपोर्ट सौंपे जाने और इस मामले में कार्रवाई का इंतजार हैं।
विज्ञापन

वेबिनार के पोस्टर पर अल्लामा इकबाल की तस्वीर होने और महामना की तस्वीर न होने वाले छात्रों की शिकायत के बाद ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. केएम पांडेय की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। कमेटी ने मामले में उर्दू विभागाध्यक्ष का बयान तो दर्ज कर लिया है, शुक्रवार को छात्रों को भी बुलाया गया था। शिकायतकर्ता छात्र कमेटी के समक्ष पहुंचे और उन्होंने अपना पक्ष जांच कमेटी के सामने रख दिया है। उनका कहना था कि जिस तरह की गड़बड़ी आयोजन को लेकर की गई, वह विश्वविद्यालय के नियमों, मर्यादा के विपरीत है। इसके अलावा इस तरह के आयोजनों की सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को न देने की भी बात कमेटी के सदस्यों के सामने रखी। सूत्रों की माने तो जांच कमेटी अब रिपोर्ट तैयार करने में लगी है और शनिवार को इसे सौंपने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed