फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Kashi vidyapith Students put a lock on the administrative building, protested

Kashi Vidyapith: प्रवेश परीक्षा की तारीखों पर नहीं थम रहा रार, छात्रों ने प्रशासनिक भवन पर फिर दिया धरना

Sun, 07 Aug 2022 10:35 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 10:35 AM IST
सार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा तिथियों का विरोध जारी है।

विज्ञापन
Kashi vidyapith Students put a lock on the administrative building, protested
प्रशासनिक भवन पर छात्रों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में प्रवेश परीक्षा की संशोधित तिथि का विरोध जारी है। छात्रों ने शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में जमकर धरना प्रदर्शन किया। प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ने के बाद छात्र कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठ गए। नारेबाजी कर रहे एक छात्र की तबीयत अचानक खराब हो गई।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे तीन छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, जिनको देर शाम छोड़ दिया गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा तिथियों के विरोध में छात्रों ने शनिवार को प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्र प्रशासनिक भवन में घुसे और सभी कर्मचारियों को बाहर करके प्रशासनिक भवन पर ताला जड़ दिया।
विज्ञापन


दोपहर बाद छात्र कुलपति आवास के सामने धरने पर बैठ गए। छात्रों का कहना था कि कई पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं सीयूईटी से टकरा रहीं हैं। सात अगस्त की परीक्षाएं स्थगित होनी चाहिए। नारेबाजी के दौरान छात्र गौतम मिश्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। छात्रों ने संकायों को भी बंद कराने का प्रयास किया। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने छात्रसंघ महामंत्री अभिषेक सोनकर समेत तीन छात्रों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। इसके बाद छात्रों का रोष और बढ़ गया और उन्होंने पुतला दहन भी किया। इसके बाद छात्र थाने पर पहुंच गए। छात्रों के विरोध को देखते हुए देर शाम तीनों छात्राें को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन में रविंद्र सिंह पटेल, प्रभु पटेल, अभिषेक यादव, अभिषेक सोनकर, अखिलेश यादव, नीरज पांडेय आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed