फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protest in BHU Allegations of debarment from examination, sloganeering at the gate of Central Office

BHU में छात्रों का धरना प्रदर्शन: परीक्षा से वंचित करने का आरोप, सेंट्रल ऑफिस के गेट पर की नारेबाजी

Wed, 16 Nov 2022 12:07 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 16 Nov 2022 12:07 PM IST
सार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले निलंबन किया अब 18 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षा में नियमों की अनदेखी कर उन्हें परीक्षा नहीं देने दिया जा रहा है। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मौजूद अधिकारी छात्रों को यह समझाने में लगे रही कि डिबार होने पर नियमानुसार परीक्षा नहीं दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Students protest in BHU Allegations of debarment from examination, sloganeering at the gate of Central Office
परीक्षा से वंचित करने के विरोध में छात्रों का धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू प्रशासन द्वारा निलंबन की वजह से सेमेस्टर परीक्षा से वंचित किए जाने के विरोध में छात्रों ने मंगलवार को सेंट्रल आफिस का गेट बंद कर धरना दिया। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की गई। 

विज्ञापन

छात्रों का कहना था कि वह पिछले छह दिनों से धरने पर बैठे हैं लेकिन उनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। दो छात्र ठंड लगने से बीमार भी हो गए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले निलंबन किया अब 18 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षा में नियमों की अनदेखी कर उन्हें परीक्षा नहीं देने दिया जा रहा है। इस दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मौजूद अधिकारी छात्रों को यह समझाने में लगे रही कि डिबार होने पर नियमानुसार परीक्षा नहीं दे सकते हैं। 
विज्ञापन


बीएचयू में पीजी में खाली सीटों पर दाखिले की तैयारी शुरू
बीएचयू में स्नातक में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। अब पीजी में खाली सीटों पर दाखिले की तैयारी शुरू हो गई है। पीजी काउंसिलिंग के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को भी दाखिला पूरा होने और कक्षाएं शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में संकायों, विभागों में यूजी, पीजी में दाखिले को लेकर सभी जरूरी तैयारियां चल रही हैं। पाठ्यक्रमवार समयसारिणी बनाई जा रही है। वहीं, शिक्षकों की जिम्मेदारी भी तय कर दी गई है। इधर, विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के साथ ही कॉलेजों में पीजी में दाखिले शुरू हो गए हैं, लेकिन अभी भी कुछ सीटें खाली हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से 22-23 नवंबर को मॉप अप राउंड चलाया जाएगा, ताकि अभ्यर्थी न केवल आवेदन कर सकें बल्कि उसी दिन अर्हता और सीट की उपलब्धता के आधार पर अपनी फीस जमा कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो, इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट से पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed