फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   students protest ends in UP College After three days principal assures to fulfill demand in 20 days

यूपी कॉलेज: तीन दिन बाद छात्रों का धरना समाप्त, प्राचार्य ने 20 दिनों में मांग पूरी करने का दिया आश्वासन

Thu, 29 Sep 2022 08:53 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 29 Sep 2022 08:53 PM IST
सार

वाराणसी के यूपी कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर छात्र तीन दिन से धरना दे रहे थे। गुरुवार देर शाम प्राचार्य प्रो. डीके सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और जूस पिलाकर छात्रों का धरना समाप्त कराया।

विज्ञापन
students protest ends in UP College After three days principal assures to fulfill demand in 20 days
यूपी कॉलेज में छात्र नेताओं ने किया था बुद्धि-शुद्धि यज्ञ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित यूपी (उदय प्रताप) कॉलेज में चल रहा छात्रों का धरना गुरुवार देर शाम समाप्त हो गया। प्राचार्य के आश्वासन पर छात्रों ने धरना समाप्त कर दिया। छात्रों का धरना अनशन में तब्दील होने के बाद महाविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से बात की। प्राचार्य ने छात्रों की मांग को 20 दिनों के अंदर पूरी करने का आश्वासन दिया है। वहीं छात्रों का कहना है कि मांग पूरी नहीं हुई तो वह दोबारा आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन


गुरुवार देर शाम प्राचार्य प्रो. डीके सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से बातचीत की और जूस पिलाकर छात्रों का धरना समाप्त कराया। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों पर विचार किया जा रहा है और 20 दिनों के अंदर उनका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


10 मांगों पर छात्रों ने शुरू किया था धरना
छात्र सभी हॉस्टलों को तत्काल खोलने, प्रवेश फॉर्म जल्द से जल्द जारी करने, लाइब्रेरी खुलने और अस्पताल की सुविधा बढ़ाने समेत 10 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए तीन दिनों से धरना दे रहे थे। इस दौरान नमन श्रीवास्तव बंटी, अभय सिंह, अमन सिंह, शिवम सिंह, सुधीर सिंह और उत्तम सिंह आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed