फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students protest against the mismanagement of BHU hospital

Varanasi News: बीएचयू अस्पताल की अव्यवस्था पर छात्रों का विरोध, अधीक्षक का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

Wed, 14 May 2025 01:01 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 14 May 2025 01:01 AM IST
सार

सर सुंदरलाल चिकित्सालय की अव्यवस्थाओं पर छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया और चिकित्सा अधीक्षक का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। इसके साथ ही ये मांग किया कि व्यवस्था पर तत्काल ध्यान दिया जाए।
 

विज्ञापन
Students protest against the mismanagement of BHU hospital
मांगो को लेकर छात्रों ने दिया ज्ञापन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के सर सुंदरलाल चिकित्सालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर सामाजिक विज्ञान संकाय के शोध छात्र सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में छात्रों ने किया एम एस का घेराव किया। विरोध प्रबल हुआ तब वार्ता कर अव्यवस्था के सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। एम एस ने एक सप्ताह के भीतर मांग पूरी करने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


छात्रों ने स्वास्थ्य सेवा संकुल में ओपीडी  का समय बढ़ाने, परिसर में अवैध निजी ओपीडी पर रोक, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और बाहरी वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग स्वास्थ्य सेवा संकुल के तमाम दुर्व्यवस्था पर नियंत्रण की मांग की है।
विज्ञापन


ओपीडी में छात्रों व कर्मचारियों को केवल एक घंटे देखा जाता है, जिससे उन्हें इलाज में कठिनाई होती है लिहाजा ओपीडी समय बढ़ाने और उन्हें प्राथमिकता देने की मांग किया। दूसरी मांग पर गौर करें तो अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब है, जिससे संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बाहरी वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग आपात सेवाओं में बाधा उत्पन्न करती है। इन दोनों मामलों में शीघ्र कार्यवाही आवश्यक है। इसके अलावा आरोप है कि सर सुन्दरलाल हॉस्पिटल को एम एस ने लुट और भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है, जल्दी यही समस्या का समाधान कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आगे बड़ा आंदोलन भी करने के लिए बाध्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed