{"_id":"5f5e027c8ebc3e57c42f2529","slug":"students-protest-against-contract-proposal-before-up-government-job-protest-at-bhu-singh-gate-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सरकारी नौकरी से पहले संविदा प्रस्ताव के विरोध में उतरे छात्र, बीएचयू सिंह द्वार पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी नौकरी से पहले संविदा प्रस्ताव के विरोध में उतरे छात्र, बीएचयू सिंह द्वार पर प्रदर्शन
Sun, 13 Sep 2020 04:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 13 Sep 2020 04:59 PM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते बीएचयू के छात्र।
- फोटो : अमर उजाला
सरकारी नौकरी से पहले संविदा पर पांच साल तक काम करने के सरकार के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। रविवार को इसके विरोध में बीएचयू के छात्रों ने सिंह द्वार पर प्रदर्शन कर मार्च निकाला और इस पर विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
छात्र मृत्युंजय तिवारी आजाद के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे छात्रों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। मृत्युंजय ने बताया कि सरकारी नौकरी पाने के सपने को साकार करने के लिए बड़ी संख्या में दिल्ली, बनारस, इलाहाबाद, लखनऊ सहित अन्य जगहों पर रहकर तैयारी करते हैं।
विज्ञापन
सरकार इस तरह का प्रस्ताव लाकर युवाओं के सपने को तोड़ने में लगी है। सरकार ने समूह ख और ग में भर्ती प्रक्रिया में पहले 5 वर्ष की संविदा से नौकरी की शुरुआत करने का जो प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है वह युवाओं के हितों के खिलाफ है।
विज्ञापन
सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। इस दौरान अभिषेक कुमार सिंह, दुष्यंत चंद्रवंशी, अंशुमान, वैभव तिवारी, अवनींद्र राय बृजमोहन निर्भय सहित कई छात्र मौजूद रहे।