{"_id":"5fc0c7968ebc3e9bfa0ce415","slug":"students-oath-to-wear-masks-program-at-harishchandra-balika-inter-college-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने ली दो गज की दूरी व मास्क लगाने की शपथ, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने ली दो गज की दूरी व मास्क लगाने की शपथ, हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम
Fri, 27 Nov 2020 03:02 PM IST
विचित्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: विचित्र सिंह
Updated Fri, 27 Nov 2020 03:02 PM IST
विज्ञापन
शपथ लेती छात्राएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए अब स्कूली छात्राएं लोगों को जागरूक करेंगी। इसमें लोगों को मास्क लगाने के साथ ही दो गज की दूरी (सोशल डिस्टेंसिंग) बनाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन
शुक्रवार को हरिश्चंद्र बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्राओं ने लोगों को इसके लिए प्रेरित करने की शपथ ली। सुबह-ए-बनारस क्लब के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका तिवारी ने छात्राओं को कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन और मास्क लगाने के प्रति प्रेरित किया। बताया कि खुद को जागरूक रहने के साथ-साथ दूसरों को भी जागरूक करने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। कार्यक्रम में मुकेश जयसवाल, विजय कपूर, अनिल केशरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन