फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students closed classes for student union elections, beat up the student

छात्रसंघ चुनाव के लिए छात्रों ने बंद कराईं कक्षाएं, छात्र को पीटा

Tue, 22 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Students closed classes for student union elections, beat up the student
छात्रसंघ चुनाव मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन की हीलाहवाली अब गले की फांस बन गई है। भड़के छात्रों ने सोमवार को प्रशासनिक भवन में हंगामा किया और कक्षाएं भी बंद करा दीं। स्नातक के एक छात्र के विरोध करने पर हंगामा कर रहे छात्रों ने उसकी पिटाई कर दी। पूरे मामले में प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने हंगामा कर रहे छात्रों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह विश्वविद्यालय खुलने के साथ ही छात्रसंघ के प्रत्याशी गोलबंद होने लगे। छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने के लिए छात्रों ने एक-एक कर कक्षाओं को बंद कराना शुरू कर दिया। इसी दौरान एक छात्र ने जब कक्षाओं को बंद कराने का विरोध किया तो उपद्रव कर रहे छात्रों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। शिक्षक और दूसरे छात्र मूकदर्शक बन देखते रहे। वहीं, कई फैकल्टी में परीक्षाएं भी चल रही थीं, छात्रों ने परीक्षाओं को भी रोकने का प्रयास किया। इसके बाद नारेबाजी कर छात्र प्रशासनिक भवन पहुंचे और सभी कार्यालयों को बंद कराना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप था कि जिला प्रशासन के साथ ही विद्यापीठ प्रशासन चुनाव की तिथि घोषित करने में हीलाहवाली कर रहा है।
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर प्रो. निरंजन सहाय ने बताया कि हंगामा कर रहे छात्रों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है, पीड़ित छात्र की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है। हंगामा करने के मामले में दो बार नोटिस जारी किया गया है। अब सीधे निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। छात्रों के आपराधिक कृत्य के लिए पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed