फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students at BHU with an 8.5 CGPA will receive Academic Excellence Award in Varanasi

बीएचयू: 8.5 सीजीपीए वाले विद्यार्थियों को मिलेगा एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड, पात्रता के ये होंगे मानदंड

Wed, 14 Oct 2026 04:06 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 14 Oct 2026 04:06 PM IST
सार

बीएचयू में 8.5 सीजीपीए वाले विद्यार्थियों को एकेडमिक एक्सीलेंस अवाॅर्ड मिलेगा। हर 50 छात्र वाले विषय पर एक मेडल का निर्धारण होगा। इसके लिए 80 फीसदी अंक पाना जरूरी होगा। 

विज्ञापन
Students at BHU with an 8.5 CGPA will receive Academic Excellence Award in Varanasi
बीएचयू कैंपस में जाते छात्र- छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीएचयू में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अब बेहतर प्रदर्शन पर एकेडमिक एक्सीलेंस अवाॅर्ड से नवाजा गया। विद्या परिषद की बैठक में इसकी मंजूरी मिलने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें यूजी और पीजी के पाठ्यक्रमों में 8.5 सीजीपीए/80 प्रतिशत अंक पाने वाले विद्यार्थियों को यह अवाॅर्ड दिया जाएगा। इसके लिए किसी तरह का आवेदन नहीं मांगा जाएगा बल्कि अवाॅर्ड के लिए विद्यार्थियों का चयन संबंधित फैकल्टी सदस्य की ओर से परीक्षा नियंता कार्यालय के रिकॉर्ड के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में ग्रेडिंग सिस्टम लागू किया गया है। जो अवाॅर्ड दिए जाएंगे, उनमें ईवेन (सम-सेमेस्टर) सेमेस्टर में 8.5 सीजीपीए विद्यार्थियों को पाना अनिवार्य होगा। इस अवाॅर्ड के दायरे में बैक पेपर वाले विद्यार्थियों को नहीं शामिल किया जाएगा। 
विज्ञापन


पुरस्कार के लिए नाम चयनित करने के समय अच्छा व्यवहार और अनुशासन की भी रिपोर्ट ली जाएगी। असिस्टेंट रजिस्ट्रार परीक्षा अजय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अंतिम वर्ष के जो छात्र चयनित किए जाएंगे, उनको दिसंबर में होने वाले दीक्षांत समारोह के समय सम्मानित किया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या
पाठ्यक्रम में विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर पुरस्कार की संख्या निर्धारित की जाएगी। 50 विद्यार्थियों पर एक पुरस्कार, 100 विद्यार्थियों पर दो पुरस्कार और 100 से ज्यादा विद्यार्थियों पर तीन पुरस्कार दिए जाएंगे।

पात्रता के ये होंगे मानदंड
पुरस्कार के लिए विद्यार्थियों के चयन के लिए कई मानदंड भी तय किए गए हैं। सम-सेमेस्टर में प्राप्त उच्चतम सीजीपीए या अंकों के प्रतिशत के आधार पर चयन किया जाएगा। इसमें न्यूनतम 8.5 सीजीपीए या 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यदि एक से ज्यादा विद्यार्थियों का सीजीपीए समान होता है तो सेमेस्टर की अंतिम परीक्षा में सबसे ज्यादा अंक पाने वाले विद्यार्थियों को ये अवॉर्ड दिया जाएगा। यदि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा में भी अगर दो विद्यार्थियों के अंक समान होंगे तो कम आयु वाले विद्यार्थी को ये अवॉर्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed