फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Students arrested due to burnt picture of Home Minister over his statement on Dr. Ambedkar

Varanasi: एनएसयूआई के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित अन्य के खिलाफ सांप्रदायिकता भड़काने के मामले में FIR, 3 गिरफ्तार

Fri, 20 Dec 2024 03:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Dec 2024 03:47 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर आक्रोशित छात्रों ने गृहमंत्री की तस्वीर जलाई थी। इसे लेकर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही तीन छात्रों को गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Students arrested due to burnt picture of Home Minister over his statement on Dr. Ambedkar
पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंका में मालवीय प्रतिमा के पास केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंकने और अन्य आरोपों में लंका थाने की पुलिस ने तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा जिले के एकांगा सराय निवासी एनएसयूआई के बीएचयू इकाई के अध्यक्ष सुमन आनंद और विपिन कुमार व रोहित बिहारी के रूप में हुई है। तीनों को अदालत में पेश करने पर उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पोस्टर लेकर 25 से 30 की संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार शाम मालवीय प्रतिमा के पास पहुंचे थे। 
विज्ञापन




डॉ. भीमराव आंबेडकर का असम्मान करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृहमंत्री का पुतला फूंका था। लंका थानाध्यक्ष शिवाकांत मिश्र ने बताया कि प्रदर्शनकारी आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए धार्मिक उन्माद भड़का रहे थे। आने-जाने वालों का रास्ता रोककर भाषण दे रहे थे। इसके चलते जाम लगा था। पुलिस ने सभी को काफी समझाया-बुझाया, लेकिन वह नहीं माने। लंका थाने में तीन नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद तीनों की गिरफ्तारी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ दी तहरीर
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में कचहरी पुलिस चौकी पहुंचे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने जान से मारने की नीयत से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी को धक्का दिया। मारपीट, अराजकता व भय का वातावरण बनाने की कोशिश की गई। अनूप ने कहा कि कांग्रेस संसद भवन में गुंडागर्दी पर उतारू है। 

राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करने पर जताया विरोध
राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज करने के विरोध में कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को कचहरी के डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर जिला मुख्यालय में ज्ञापन सौंपा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल व महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने की। कहा कि राहुल गांधी ने धक्का मुक्की की है तो संसद भवन के चप्पे चप्पे पर कैमरा लगा है उसकी जांच हो व फुटेज को सार्वजनिक किया जाए। 

गृहमंत्री ने नहीं किया अपमान
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान तो किया नहीं है कि विपक्ष इतना हंगामा कर रहा है। विपक्षी पार्टियां उस समय कहां रहती हैं जब रामचरितमानस का अपमान होता है। उक्त बातें विश्व हिंदू सेना और अखिल भारतीय हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) अरुण पाठक ने शुक्रवार को कहीं। अरुण पाठक ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री ने आंबेडकर के जरिए विपक्षी और वामपंथियों से खास अपील की है, जिसे समझने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed