फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   students admitted for research in BHU seats in many departments including medical science almost filled

BHU: शोध के लिए 1000 छात्रों का दाखिला, चिकित्सा विज्ञान समेत कई विभागों की सीटें लगभग भरीं; 4 दिन का मौका

Sun, 27 Apr 2025 01:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 27 Apr 2025 01:53 PM IST
सार

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में शोध करने के लिए विश्वभर के छात्र आते हैं। इस बार 1000 छात्रों ने प्रवेश लिए हैं। वहीं, पीएचडी में करीब 66 फीसदी सीटें भी भर चुकी हैं। बची सीटों पर प्रवेश के लिए चार दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
students admitted for research in BHU seats in many departments including medical science almost filled
BHU में शोध का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Research in BHU: बीएचयू में अब तक 1000 से ज्यादा शोध छात्रों को दाखिला मिल गया है। पीएचडी की कुल विज्ञापित 1466 सीटों में से करीब 66 फीसदी सीटें भर गईं हैं। वहीं चिकित्सा विज्ञान संस्थान में पीएचडी की ज्यादातर सीटें खाली रह गईं हैं। यहां पर रेजिडेंट्स पीएचडी के बजाय डॉक्टर ऑफ मेडिसीन जैसी विधा को चुनने को तरजीह देते हैं। 

विज्ञापन


अब बीएचयू में बची हुई सीटों पर प्रवेश के लिए चार दिनों का समय शेष है। दूसरे चरण के तहत चल रही प्रवेश की प्रक्रिया 30 अप्रैल तक ही चलेगी। वहीं, मई में प्री पीएचडी की कक्षाएं शुरू हो सकती हैं। 
विज्ञापन

कई विभागों में सुपरवाइजर भी तय: जिन विभागों में पीएचडी की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होती जा रही है, उन विभागों में पीएचडी छात्रों का स्वागत और परिचय कार्यक्रम भी शुरू हो गया है। यहां सुपरवाइजर भी तय कर दिए गए हैं। अब मई में सभी प्रवेश लिए अभ्यर्थियों को पीएचडी कोर्स वर्क की कक्षाओं का इंतजार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण में 791 सीटों पर प्रवेश पूरा: बीएचयू में पीएचडी प्रवेश को लेकर बीते तीन महीने से प्रक्रिया जारी है। पहले चरण में 791 सीटों पर प्रवेश पूरा हो पाया था।

शिवम सोनकर के 20 दिन तक चले धरने और यूजीसी के निर्देश पर आरईटी एंग्जंप्टेड की खाली सीटों को आरईटी में तब्दील कर दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें 200 से ज्यादा अभ्यर्थियों को प्रवेश मिल गया है। करीब 30 अप्रैल तक 1200 आवेदकों को पीएचडी में दाखिला मिलने का भी अनुमान है।

1000 में से 5 सीटों पर गतिरोध: बीएचयू के परीक्षा नियंता कार्यालय और विभागों की ओर से कराए गए कुल 1000 अभ्यर्थियों के प्रवेश में से पांच सीटों पर काफी ज्यादा गतिरोध हुआ। इनमें से चार सीटों पर दाखिला देकर विवादों को खत्म करा दिया गया है। लेकिन इन विवादों की गूंज पूरे देश में रही और इसी को देखते हुए देश भर में बीएचयू पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे। 

हालांकि बीएचयू प्रशासन का कहना है कि बुलेटिन के आधार पर ही प्रवेश कराए गए। डीन और विभागाध्यक्ष मिलकर इन समस्याओं को निपटाने में लगे रहे।

students admitted for research in BHU seats in many departments including medical science almost filled
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला

विद्यापीठ में अगस्त से शुरू हो सकेगी नए सत्र की पढ़ाई
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में सत्र 2025-26 में नए सत्र की कक्षाएं अगस्त में ही शुरू हो सकेंगी। विवि की ओर से 31 जुलाई तक यूजी जबकि पीजी और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग 14 अगस्त तक चलेगी। ऐसे में अगस्त के दूसरे सप्ताह से ही कक्षाओं के शुरू होने के आसार हैं। 

इस बीच, विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन पोर्टल भी खोल दिया गया है। विवि में यूजी, पीजी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने शनिवार को प्रवेश विवरणिका (एंट्रेंस ब्रोशर) को ऑनलाइन और ऑफलाइन जारी किया। 

यूजी में आवेदन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से 20 मई तक चलेगी। स्नातकोत्तर व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के लिए 1 जून से 30 जून तक ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। विवि की ओर मेरिट के आधार पर प्रवेश करने का फैसला लिया गया है। अब जबकि यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है, ऐसे में ऑनलाइन आवेदन करने वालों का ग्राफ भी बढ़ेगा। 

विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया 1 से 31 जुलाई तक और स्नातकोत्तर व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की 15 जुलाई से 14 अगस्त तक पूरी होगी। इसके बाद कक्षाओं की तिथि तय होगी। कार्यक्रम में कुलसचिव दीप्ति मिश्रा, प्रवेश समन्वयक प्रो. बंशीधर पांडेय, उपकुलसचिव हरीशचंद, आनंद कुमार मौर्य, कुलानुशासक प्रो. केके सिंह, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. दुर्गेश उपाध्याय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed