फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   student killed in road accident in varanasi while he going to temple on his birthday he was only one son of parents

वाराणसी: जन्मदिन पर मंदिर दर्शन करने जा रहे छात्र की हादसे में गई जान, मां-बाप की इकलौती संतान की मौत से गांव में शोक

Mon, 17 May 2021 10:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 17 May 2021 10:41 PM IST
सार

जन्मदिन पर मंदिर दर्शन करने जा रहे छात्र की स्कूटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई वहीं स्कूटी सवार उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक छात्र अपने माता-पिता का एकलौता संतान था। 

विज्ञापन
student killed in road accident in varanasi while he going to temple on his birthday he was only one son of parents
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी में एक छात्र की उसके जन्मदिन के दिन ही सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मंदिर दर्शन के लिए घर से निकले किशोरी की स्कूटी ट्रैक्टर की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गयी वहीं स्कूटी सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


चौबेपुर के चांदपुर गांव निवासी प्रभात मिश्रा का एकलौता बेटा देवेश मिश्रा (20 वर्ष)  अपने जन्मदिन पर दर्शन करने अपने मित्र गौरव पांडेय के साथ निकला था। दोनों सोमवार शाम चार बजे के करीब स्कूटी से कैथी स्थित मार्कण्डेय महादेव मंदिर दर्शन करने जा रहे थे।  उगापुर गांव के पास अचानक पीछे से एक ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। दोनों किशोरों को सड़क पर गिरते ही ट्रैक्टर को छोड़कर चालक भाग निकला।
विज्ञापन


मौके पर ही देवेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गयी। पीछे बैठा गौरव पांडेय (18 वर्ष)  घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उक्त वाहन को कब्जे में ले लिया है। घटना की सूचना मिलने पर गांव में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता चांदपुर गांव स्थित खड़ेश्वरी बाबा माध्यमिक बालिका कालेज के प्रबंधक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed