फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Stock of readymade garments ordered on Eid, not sold in captivity

ईद पर मंगवाया रेडीमेड कपड़ों का स्टॉक, बंदी से नहीं हुई बिक्री

Tue, 11 May 2021 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Stock of readymade garments ordered on Eid, not sold in captivity
वाराणसी। कोरोना के चलते प्रशासन ने आंशिक कर्फ्यू लगाया है। बाजार सुनसान है। दुकानों पर ताले लटके हैं। इस बार का भी ईद का त्योहार संक्रमण की भेंट चढ़ गया है। रमजान माह में पिछले की ही तरह इस साल भी कपड़ों का कारोबार ठप है। लग्न का सीजन चल रहा है, लेकिन बंदी की वजह से रेडीमेड कपड़े का कारोबार चौपट हो गया। कारोबारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ईद पर हर साल बाजारों में रौनक देखने को मिलती थी। लोग नए कपड़े पहनकर एक दूसरे के गले मिलते थे। खरीदारी की वजह से बाजार गुलजार हो जाता था। लेकिन इस बार भी यह कोरोना की वजह से सुनसान पड़ा है। नई सड़क, अर्दली बाजर, बड़ी बाजार, कचहरी और नदेसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। कारोबारियों ने त्योहार से पहले रेडीमेड कपड़ों की नई वैरायटी मंगवा ली थी। जो दुकान में वैसी ही पड़ी है। व्यापारियों की मानें तो पिछले साल की तरह इस बार के त्योहार में भी करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हर साल ईद पर रेडीमेट कपड़ों के नए कलेक्शन मंगवा लेते हैं। कोरोना के चलते शहर में कर्फ्यू लगा है। दुकान बंद होने से पिछले साल की तरह इस साल भी कारोबार ठप पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मोहब्बत रेहान, कारोबारी मछोदरी
ईद आते ही रेडीमेड कपड़ों की डिमांड बढ़ जाती है। दुकान में ग्राहक भी रहते थे। त्योहार पर बिक्री की वजह से व्यस्तता भी ज्यादा बढ़ जाती थी। लेकिन बंदी में कारोबार चौपट हो रहा है।
- अमित केशरी, कारोबारी अर्दलीबाजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed