फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   STF recovered two crore hemp in Chandauli being taken to Mathura from Andhra Pradesh

यूपी: एसटीएफ ने दो करोड़ का गांजा किया बरामद, आंध्र प्रदेश से मथुरा ले जाया जा रहा था  

Mon, 21 Sep 2020 09:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 21 Sep 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
STF recovered two crore hemp in Chandauli being taken to Mathura from Andhra Pradesh
अमरोहा निवासी गिरफ्तार तस्कर। - फोटो : सोशल मीडिया।

पीडीडीयू नगर के अलीनगर थाना क्षेत्र के चकिया चौराहे से सोमवार को एसटीएफ की टीम ने एक कंटेनर से नौ कुंतल 78 किलो गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस के अनुसार, गांजे की कीमत दो करोड़ है। इसे आंध्र प्रदेश स्थित सलूर घाटी से मथुरा ले जाया जा रहा था। तस्करों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 

विज्ञापन


 पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरक्षी अभय विक्रम सिंह सूचना मिली की कंटेनर से गांजा लाया जा रहा है। इस पर एसटीएफ के निरीक्षक पुनीत परिहार के साथ निरीक्षक अरविंद सिंह, एसआई आलोक सिंह टीम बनाकर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों को साथ अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकिया चौराहे पर पहुंच गए। वहां कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो नौ कुंतल 78 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन



पुलिस ने तस्करी के आरोप में मोईन और रियाजुन निवासी मुडईमा, थाना डिढ़ौली, जनपद अमरोहा को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि सोनू निवासी नीली खेड़ी, थाना डिढ़ौली, जनपद अमरोहा के कहने पर गांजा लेने के लिए सलूर घाटी, आंध्र प्रदेश गए थे। वहां सोनू का एक आदमी मौजूद था। वहां कंटेनर में गांजा लोड कर मथुरा के लिए चल दिए। मथुरा पहुंचने पर सप्लाई के बारे में जानकारी दी जाती। इसके लिए साठ हजार रुपये मिलते। इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ की ओर से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर जिले की पुलिस को क्यों नहीं लग पाती भनक

अपने नेटवर्क के जरिए जिले की पुलिस बड़े-बड़े खुलासे करती है लेकिन हैरानी की बात यह है बिहार से जिले में प्रवेश करने पर सैयदराजा, चंदौली और अलीनगर थाने की पुलिस को गांजे के इतनी बड़ी खेप की भनक तक नहीं लग पाती है। जबकि एसटीएफ की टीम बड़ी बरामदगी को लेकर अक्सर कामयाबी का डंका बजाती है। इसके पूर्व भी एसटीएफ ने अलीनगर थाना क्षेत्र से काफी मात्रा में गांजा बरामद किया था। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर इन थानों को भनक नहीं लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed