फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Startups will get a boost in IIT BHU

आईआईटी बीएचयू में स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 11 Nov 2021 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Startups will get a boost in IIT BHU
आईआईटी बीएचयू में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने की दिशा में संस्थान ने एक कदम आगे बढ़ाया है। इसके लिए संस्थान और एड्रोटिक इंफार्मेशन सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के बीच मंगलवार को एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया गया है। स्टार्ट अप के साथ ही छात्रों, उत्पाद डिजाइन और विकास का समर्थन करना इसका उद्देश्य है।
विज्ञापन

आईआईटी के निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार जैन ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य छात्रों, संकायों और आसपास के उद्योगों को उनके स्टार्टअप, उत्पाद डिजाइन और विकास, 3डी प्रिंटिंग, रिवर्स इंजीनियरिंग आदि के लिए समर्थन करना है। यह एक अच्छी पहल है। मेक इन इंडिया की दिशा में अंतरिक्ष और अनुसंधान, हड्डी रोग और चिकित्सा उपकरण, रत्न और आभूषण उद्योग और कारीगरों और हस्तशिल्प आदि उद्योग-संस्थान के लिए एक बहुत अच्छी शुरुआत होगी। यह समझौता भविष्य के अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रमों के लिए साझेदारी में भी अहम भूमिका निभाएगा। इस दौरान प्रो. राजीव प्रकाश, प्रो. संतोष कुमार, मनोज जैन, विनोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed