मल्हनी उपचुनाव: लकी के बाद धनंजय की पत्नी का भी नामांकन, अब इस सीट पर कुल 23 उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले की मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का चुनावी दंगल रोचक होता जा रहा है। सपा प्रत्याशी लकी यादव की पत्नी पुष्पा यादव के बाद शुक्रवार को निर्दल उम्मीदवार बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया।
अंतिम दिन कुल 11 नामांकन हुए। सपा, कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अंतिम दिन भी अलग सेट में फार्म जमा किया। अब इस सीट पर 23 उम्मीदवार हो चुके हैं। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और 19 को नाम वापसी होगी।
नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण उम्मीदवारों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। एक-एक कर प्रत्याशी अपने प्रस्तावकों के साथ पहुंचे और रिटर्निंग ऑफिसर सदर एसडीएम के समक्ष नामांकन पत्र जमाकर वापस लौटे। निर्दलीय प्रत्याशी धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने 2 सेट में नामांकन किया। इसके पहले बृहस्पतिवार को सपा उम्मीदवार लकी यादव की पत्नी पुष्पा यादव ने भी नामांकन किया था।
नाम वापसी नहीं हुई तो दोनों प्रमुख उम्मीदवारों के मुकाबले उनकी पत्नियां भी मैदान में रहेंगी। इनके अलावा पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक प्रत्याशी पलकधारी, निर्दल प्रत्याशी कृपाशंकर सी पांडेय, सरफराज अहमद, विजय बहादुर, राष्ट्रीय समाज पार्टी से बृजेश कुमार, प्रगतिशील मानव समाज पार्टी शोभनाथ, परिवर्तन समाज पार्टी भारत राम, राष्ट्रीय अपना दल से जयसिंह यादव, मौलिक अधिकार पार्टी अजय कुमार शर्मा, अभय समाज पार्टी से रामनरेश ने एक-एक सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया।
सपा प्रत्याशी लकी यादव, कांग्रेस प्रत्याशी राकेश मिश्र, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी श्याम बहादुर, भारतीय समता समाज पार्टी विजय कुमार ने भी शुक्रवार को एक-एक अन्य सेट में नामांकन पत्र जमा किया।