{"_id":"5e35a46a8ebc3e4b11782af1","slug":"sri-lankan-president-to-visit-buddha-s-sermon-site-to-visit-kashi-on-february-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका के राष्ट्रपति करेंगे बुद्ध की उपदेश स्थली के दर्शन, नौ फरवरी को आएंगे काशी दौरे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीलंका के राष्ट्रपति करेंगे बुद्ध की उपदेश स्थली के दर्शन, नौ फरवरी को आएंगे काशी दौरे पर
Sat, 01 Feb 2020 09:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 01 Feb 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
ं
- फोटो : ं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे चार दिवसीय यात्रा पर भारत आ रहे हैं। वह नौ फरवरी को काशी भी आएंगे और भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली जाएंगे और गंगा विहार भी करेंगे। विदेश मंत्रालय से श्रीलंका के राष्ट्रपति के आगमन से संबंधित पत्र मिलते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है।
विज्ञापन
सारनाथ में भी श्रीलंका के राष्ट्रपति के स्वागत की तैयारियां शुरू हो गई हैं। श्रीलंका के राष्ट्रपति मूलगंध कुटी बौद्ध विहार मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद पुरातात्विक खंडहर परिसर में धमेख स्तूप की परिक्रमा करेंगे। इसके बाद वह म्यूजियम का भ्रमण करेंगे। उनका गंगा विहार का भी कार्यक्रम रखा गया है। सारनाथ में भ्रमण और गंगा विहार के बाद वह बोधगया जाएंगे। इससे पहले आठ फरवरी को दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन