फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News of performance of players in sports competition in colleges and stadium of Kashi

Sports News: 216 रन के लक्ष्य के सामने बिखर गई आरपीएफ, 162 पर हुई ऑलआउ; पढ़ें- खेल से जुड़ी 11 खबरें

Fri, 20 Dec 2024 01:28 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Dec 2024 01:28 PM IST
सार

वाराणसी में कई कॉलेजों और स्टेडियम में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन दिया। आइए जानते हैं खेल से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन
Sports News of performance of players in sports competition in colleges and stadium of Kashi
विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। बृहस्पतिवार को टी-20 प्रतियोगिता का फाइनल लहरतारा स्थित पूर्वोत्तर रेलवे के मिनी स्टेडियम में खेला गया। इसमें रामप्रवेश यादव की अर्धशतकीय पारी की मदद से परिचालन विभाग ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को हराकर ट्रॉफी जीत ली। परिचालन विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाए। 

विज्ञापन


परिचालन विभाग के रामप्रवेश यादव ने 36 बॉल पर छह चौके-छक्के और तीन छक्कों की मदद से 54 रन, राजीव कुमार ने 17 बॉल पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 43 रन मनीष कुमार ने 18 बॉल पर तीन चौके और दो छक्के की मदद से 32 रन बनाए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की ओर से सतीश चंद्रा ने चार ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट, अवनीश राय दो विकेट लिए। 
विज्ञापन


शेषनाथ राम बहादुर और संतोष को एक-एक विकेट मिले। 216 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरपीएफ की पूरी टीम 19.5 ओवर में 162 रन आउट हो गई। इस प्रकार परिचालन विभाग की टीम ने 53 रनों से मैच जीतकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। परिचालन विभाग की तरफ से रामप्रवेश, आशीष, गौरव तथा मनीष ने दो-दो विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच परिचालन विभाग के रामप्रवेश, शेषनाथ यादव चुने गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जूनियर क्रिकेट में दिव्यांशी बनी बेस्ट गेंदबाज

Sports News of performance of players in sports competition in colleges and stadium of Kashi
दिव्यांशी - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय खेल कार्यालय की जिलास्तरीय जूनियर क्रिकेट प्रतियोगिता बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। फाइनल मुकाबले में स्टेडियम एकादश ने दी क्रिकेट बॉय को चार विकेट से हराकर प्रतियोगिता जीत ली। बेस्ट बल्लेबाज नील रघुवंशी को और बेस्ट गेंदबाज दिव्यांशी को चुना गया।

टॉस जीतकर पहले पहले बल्लेबाजी करते हुए दी क्रिकेट बॉय एकेडमी ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 98 रन बनाए। इसमें नील रघुवंशी ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। एकादश की टीम ने 18 ओवर में चार गेंद के छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया। ओवरऑल बेस्ट बल्लेबाज का खिताब नील रघुवंशी और गेंदबाज का दिव्यांशी को मिला। स्टेडियम एकादश के देवेश को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर चुना गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह, जावेद अख्तर ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। संचालन क्रिकेट कोच अमल चतुर्वेदी ने किया।

जितेंद्र और अजय की गेंदबाजी से बीएलडब्ल्यू को मिली जीत
बीएचयू के एंफीथियेटर मैदान पर स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज बृहस्पतिवार को हुआ। उद्घाटन मैच में जितेंद्र पटेल और अजय तिवारी की घातक गेंदबाजी की बदौलत बीएलडब्ल्यू की जूनियर क्रिकेट टीम ने बींद स्पोर्ट्स क्लब को तीन विकेट से हरा दिया। बीएलडब्ल्यू की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बींद स्पोर्ट्स क्लब ने 26.3 ओवर में 109 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बीएलडब्ल्यू की जूनियर टीम ने 25.3 ओवर में 7 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने किया। इस मौके पर मुख्य आरक्षा अधिकारी शिव प्रकाश सिंह, पीपी आनंद मिश्र, विंध्याचल चौबे मौजूद रहे।  



बीएचयू साई सेंटर के चार खिलाड़ियों ने जीते पदक
प्रयागराज में आयोजित जूनियर प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता में बीएचयू साई सेंटर की चार मुक्केबाजों ने पदक जीते है। कोच ओलंपियन नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने स्वर्ण और एक ने रजत पदक जीता है। 44 किलो में साधना राजभर, 48 किलो में संध्या पटेल, 57 किलो में अनन्या माथुर ने स्वर्ण वहीं 52 किलो में सुष्मिता सिंह पटेल ने रजत पदक जीता है। प्रादेशिक मुक्केबाजी प्रतियोगिता प्रयागराज के मालवीय स्टेडियम में 16 से 18 दिसंबर तक खेली गई। सभी खिलाड़ी बीएचयू साई सेंटर में कोच की देखरेख में मुक्केबाजी का अभ्यास करतीं हैं।  

जगतपुर इंटर कॉलेज में पदक विजेता खिलाड़ी का सम्मान

Sports News of performance of players in sports competition in colleges and stadium of Kashi
जगतपुर इंटर कॉलेज में खिलाड़ी का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्कूली प्रतियोगिता में पदक जीतकर वाराणसी पहुंचे खिलाड़ी का बृहस्पतिवार सुबह जगतपुर इंटर काॅलेज में सम्मान हुआ। प्रबंधक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज के छात्र ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक स्वर्ण समेत दो पदक जीता है। लखनऊ में 26 से 30 नवंबर तक राष्ट्रीय स्कूली नेशनल प्रतियोगिता खेली गई। इसमें तीन हजार मीटर रेस वॉक में रजत और 1500 मीटर दौड़ में विकास कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। साथ ही इसी स्कूल की छात्रा पिंकी यादव ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में वाराणसी का प्रतिनिधित्व किया। दोनों विद्यार्थियों को प्रबंधक, प्रधानाचार्य विपिन चंद्र राय, खेल अध्यापक डॉ. जगजीत सिंह, सत्येंद्र राय ने सम्मानित किया।  

तीरंदाजी में दीपिका के दो और हर्ष वर्धन एक पदक जीता
राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता झारखंड के टाटानगर में खेली गई। इसमें यूपी टीम की ओर से वाराणसी के दो खिलाड़ियों ने पदक जीता है। कोच अशोक सिंह ने बताया कि 50 मीटर में कांस्य और 30 मीटर की स्पर्धा में दीपिका पांडेय ने रजत पदक जीता। पुरुष वर्ग में हर्षवर्धन सिंह ने 50 मीटर की निशानेबाजी में कांस्य पदक जीता। दोनों खिलाड़ी उमरहा के महालक्ष्य एकेडमी में खेल का अभ्यास करते हैं। संवाद

जिलास्तरीय कुश्ती टीम में आठ खिलाड़ी चयनित
खेल विभाग उत्तर प्रदेश और कुश्ती संघ की ओर से समन्वय प्रादेशिक जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता मऊ में 25 से 27 दिसंबर खेली जाएगी। इसके लिए जिले की कुश्ती टीम का चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इसमें 50 किलो में गया सेठ अखाड़े की रेशमा यादव, 53 किलो में सिगरा की सृष्टि यादव, 55 किलो में प्रिया बिंद, 57 किलो में सेवापुरी की अर्चना प्रजापति, 59 किलो में सिगरा की खुशबू कुमारी, 62 किलो में संतोषी राजभर, 65 किलो में अनु पाल, 68 किलो में अर्पिता चयनित हुई हैं। चयनित जिले की बालिका खिलाड़ी मंडलीय टीम के लिए ट्रायल देंगी।  



बैडमिंटन रोहित और नेहा ने बाजी मारी
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में फिट इंडिया वीक के तहत बृहस्पतिवार को बैडमिंटन प्रतियोगिता इंडोर हॉल में खेली गई। इसके पुरुष वर्ग में रोहित मिश्र जबकि महिला वर्ग में नेहा शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में मनोज गुप्ता, निधि गुप्ता, अर्चना मौर्य ने भी जीत हासिल की। इस मौके पर डॉ. सत्येंद्र यादव, आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।  

महादेव पीजी कॉजेल ने जीती खो खो प्रतियोगिता

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को अंतर महाविद्यालयीय खो-खो महिला प्रतियोगिता खेली गई। बरियासनपुर महादेव पीजी कॉलेज ने पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय पीजी कॉलेज को 3-0 से हराकर महिला वर्ग की ट्राफी अपने नाम कर लिया। खेल विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र प्रताप ने बताया कि प्रतियोगिता में 10 टीमों के 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कालेज के प्राचार्य डॉ दयाशंकर सिंह, प्रबंधक अजय सिंह, सीमा सिंह, डॉ मारुत नंदन मिश्र मौजूद रहे।  



सीनियर महिला हैंडबाल टीम का चयन 21 को
लालपुर के डॉ भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में जनपदस्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल टीम का चयन ट्रायल 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विमला सिंह ने बताया कि खिलाड़ी कोच तरण कुमार से संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मंडलीय टीम का चयन परीक्षण 23 दिसंबर को सुबह नौ बजे से होगा। अंतिम रूप से चुनी गई मंडलीय टीम बाराबंकी में 26 से 29 दिसंबर तक होने वाली प्रादेशिक सीनियर महिला हैंडबॉल में खेलेगी।  

अंतर मंडलीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कराना होगा पंजीकरण
अंतर मंडलीय अंडर-20 फुटबॉल चैंपियनशिप जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए खिलाड़ियों को पहले पंजीकरण कराना होगा। उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ के अवैतनिक महासचिव मोहम्मद शाहिद ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के सचिवों को अपने मंडल के खिलाड़ियों का पंजीकरण कराना होगा। बिना पंजीकरण के खिलाड़ियों को खेलने का मौका नहीं मिलेगा। एक जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2008 के बीच जन्मे खिलाड़ी ही इस प्रतियोगिता में खेल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed