फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports news from Varanasi including inter-departmental table tennis competition

Sports: अंतर विभागीय पूर्वोत्तर रेलवे टेबल टेनिस में यशवीर सिंह को मिली दोहरी सफलता, पढ़ें- खेल की खबरें

Mon, 15 Dec 2025 03:21 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Dec 2025 03:21 PM IST
सार

Varanasi News: अंतर विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में यशवीर सिंह को दोहरी सफलता मिली। वहीं अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में आरपीएफ और विद्युत सामान्य के बीच मैच हुआ। इसमें विद्युत विभाग की टीम ने आरपीएफ को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

विज्ञापन
Sports news from Varanasi including inter-departmental table tennis competition
टेबल टेनिस को खेलते खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से लहरतारा स्थित अधिकारी क्लब में रविवार को अंतर विभागीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। इसमें युगल वर्ग में प्रशासन ए के यशबीर सिंह और सौरभ राठौड़ और एकल में यशवीर सिंह ने ट्रॉफी जीती। प्रशासन की ए टीम को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता में प्रशासन-ए टीम ने सेमीफाइनल में विद्युत टीआरडी को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरी तरफ प्रशासन की बी की टीम ने विद्युत ऑपरेशन को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल प्रशासन ए और प्रशासन बी टीम के बीच हुआ। 

विज्ञापन


प्रशासन ए का प्रतिनिधित्व करते हुए वरिष्ठ मंडल सिग्नल और दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह ने प्रशासन बी का प्रतिनिधित्व किया। इसमें वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव सिंह को पहले सेट में 11-8, 12-10 से जीत मिली। दूसरे सेट में प्रशासन ए की ओर से सौरभ राठौड़ ने प्रशासन बी के पुष्पेंद्र को 11-9, 12-11 से हरा दिया। युगल मुकाबलों में प्रशासन ए के यशबीर सिंह और सौरभ राठौड़ की जोड़ी ने प्रशसन बी टीम के पुष्पेंद्र और बालेंद्र पाल की जोड़ी को 21-18,24-22 से हरा दिया। प्रशासन ए की टीम ओवरऑल विजेता बनी।

विज्ञापन

बैडमिंटन में विद्युत सामान्य विभाग की टीम विजेता

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से अंतर विभागीय बैडमिंटन प्रतियोगिता अधिकारी क्लब के इंडोर हॉल में खेली गई। आरपीएफ और विद्युत सामान्य के बीच हुए मैच में विद्युत विभाग की टीम ने आरपीएफ को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। उधर, विद्युत ऑपरेशन की टीम ने रेल प्रशासन की टीम को 2-1 से हरा कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में विद्युत सामान्य विभाग के राही ने विद्युत ऑपरेशन विभाग के गौरव को 30-24 के स्कोर से हरा दिया। युगल मुकाबले में राही और अमित की जोड़ी ने विद्युत ऑपरेशन के गौरव और रोहित की जोड़ी को 30-21 से हरा दिया। 

कैरम सीनियर वर्ग में शिवदयाल विजेता बने
कैरम संघ की ओर से आयोजित स्मृति कैरम प्रतियोगिता के फाइनल में अश्वनी चक्रवाल को तीन मुकाबले में 25-6, 13-25, 23-10 हराकर शिवदयाल यादव विजेता बने। प्रतियोगिता के चौथे दिन पुरुष वर्ग का सेमीफाइनल और फाइनल हुआ। सेमीफाइनल मैचों में अश्विनी चक्रवाल ने वैभव नारायण सिंह को और शिवदयाल यादव ने कृष्ण दयाल यादव को हराया। संचालन सहायक चीफ रेफरी रमेश वर्मा, अभिषेक शर्मा, झुनझुन गुप्ता, अश्वनी मौर्या, प्रियांशु यादव ने किया।  

विज्ञापन

हैदराबाद की क्रिकेट टीम से खेलेंगे लमही के विकास
मुंशी प्रेमचंद के पैतृक गांव के लमही निवासी विकास गुप्ता का चयन अंडर-19 हैदराबाद की क्रिकेट टीम में हुआ। उन्होंने बताया की खेल के जूनन के चलते कबाड़ की दुकान तक में काम किया। विकास लमही के जाहिद क्रिकेट एकेडमी में कोच अमित उपाध्याय की देखरेख में अभ्यास करते हैं। वह राजकोट में प्रस्तावित कूच बिहार ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में हैदराबाद टीम की ओर से सौराष्ट्र के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे। यह प्रतियोगिता 16 से 19 दिसंबर तक होगी। विकास इस वर्ष अंडर-19 की विनु मांकड़ ट्राॅफी में हैदराबाद की चैंपियन क्रिकेट टीम के सदस्य रहे। वह विकेट कीपर और मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज हैं। उनके चयन पर ब्लॉक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय ने बधाई दी।

राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट ''''आकृति 2025'''' का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट ''''आकृति 2025'''' का उद्घाटन मैच वाराणसी और चंदौली के बीच सिगरा स्टेडियम में खेला गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन बैंक ऑफ बड़ौदा के जोनल प्रमुख मिथिलेश कुमार और यूपी ग्रामीण बैंक वाराणसी के क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने किया। मुख्य अतिथि मिथिलेश कुमार ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बैंक कर्मियों से खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। टॉस जीतकर चंदौली की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 148 रन बनाए। जवाब में वाराणसी टीम की शुरुआत खराब रही, लेकिन शानदार वापसी करते हुए 19.5 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच शशि रंजन, बेस्ट बैट्समैन नितेश प्रसाद और बेस्ट बॉलर अमित को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत शैलेन्द्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

थ्रोइंग तकनीक से अर्पित को मिली जीत
ग्रामीण जूडो बालक प्रतियोगिता में रविवार को अर्पित ने निलेश को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। बाबू आरएन सिंह इंडोर स्पोर्ट्स हॉल परमानंदपुर में चल रही इस प्रतियोगिता में अर्पित ने थ्रोइंग तकनीक का इस्तेमाल कर मुकाबला जीता। इसके अलावा रुपेश मौर्या ने अजीत पटेल को, राकेश कुमार सिंह ने अमन जायसवाल को और प्रदीप कुमार सिंह ने राघवेंद्र सिंह को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। इस दौरान बीना निर्णायक रहीं। सोमवार को क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि बालक वर्ग के बाद बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे। इस दौरान जिला जूडो संघ के सचिव लाल कुमार मौजूद रहेंगे।  

कुश्ती में प्रियांशु और लंबी कूद में शशि प्रकाश ने बाजी मारी
खंड स्तरीय चिरईगांव परिषदीय विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता रविवार को दानियालपुर मैदान पर हुई। उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी प्रीति सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में सभी संकुल के खिलाड़ी शामिल रहे। कुश्ती में साल्तो दांव लगाकर प्रियांशु यादव जीते। लंबी कूद में शशि प्रकाश सोनकर ने 15 फीट की छलांग लगाकर बाजी मारी। खेल प्रतियोगिताओं में जूनियर और प्राथमिक वर्ग की टीमें शामिल रहीं। इसमें कबड्डी, खो-खो, दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद वॉलीबाॅल, कुश्ती में खिलाड़ियों ने कौशल दिखाया। कबड्डी के बालक और बालिका वर्ग के प्राथमिक वर्ग में फूलपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उपविजेता प्राथमिक विद्यालय भगतुआ के खिलाड़ी रहे। जूनियर वर्ग की बालिका वर्ग की दौड़ में अंजू पाल ने प्रथम और बालक वर्ग में शिव प्रकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया। संचालन धर्मेंद्र सिंह और मनीष कुशवाहा, धन्यवाद ज्ञापन ज्योति भूषण त्रिपाठी और स्वागत रविंद्र यादव ने किया। इस अवसर पर पार्थेश्वर पांडेय, अवनीश पाठक, मंगला तिवारी, विद्या देवी, कमलेश यादव, बल्लभ पांडेय मौजूद रहे।

चौके पर काल भैरव और छक्के पर बोलेंगे हर-हर महादेव
काशी के पर्यटन स्थलों की जानकारी देने के लिए टूरिज्म गिल्ड एसोसिएशन की ओर से दो दिवसीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता हरहुआ के विवेक सिंह एकेडमी मैदान पर होगी। वाराणसी टूरिज्म गिल्ड सचिव सौरभ पांडेय ने बताया प्रतियोगिता में क्रिकेट शब्दावली काशी के पर्यटन स्थलों के नाम पर होगी। विकेट के दोनों छोर का नाम काशी विश्वनाथ और संकट मोचन होगा जबकि छक्का लगने पर अंपायर दोनों हाथ उठाकर हर हर महादेव बोलेंगे। चौके का नाम काल भैरव होगा। रनों का नाम घाटों के नाम पर होगा। आउट होने को गाय घाट, दौड़कर तीन रन को मोदी दौड़ कहा जाएगा। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रोपवे के नाम होगा जबकि मैन आफ द सीरीज अस्सी घाट के नाम पर होगा। इसमें पर्यटन क्षेत्र की आठ टीमों के खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रतियोगिता 23 और 24 दिसंबर को खेली जाएगी। पहले दिन चार और दूसरे दिन तीन मुकाबले होंगे। वाराणसी टूरिज्म गिल्ड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष कपूर ने बताया कि आयोजन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार वाराणसी टूरिज्म गिल्ड की ओर से पर्यटन उद्योग को समर्पित एक विशेष क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। क्वालिफाइंग मैच 23 दिसंबर को जबकि सेमी फाइनल व फाइनल 24 दिसंबर को होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed