फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sports News Faculty of Arts emerges as cricket champion 300 athletes to arrive in Kashi for competitions

खेल की खबरें: क्रिकेट में कला संकाय चैंपियन, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में खेलने काशी आएंगे 300 खिलाड़ी

Thu, 29 Oct 2026 06:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 29 Oct 2026 06:45 PM IST
सार

बीएचयू के विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित अंतर-संकाय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता में 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिद्धांत ने चौका मारकर कला संकाय को चैंपियन बनाया। 

विज्ञापन
Sports News Faculty of Arts emerges as cricket champion 300 athletes to arrive in Kashi for competitions
विजेता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्रिकेट : 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर सिद्धांत ने चौका मारकर कला संकाय को बनाया चैंपियन

विज्ञापन

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद की ओर से आयोजित अंतर-संकाय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के फाइनल में कला संकाय के दूसरे क्रम में बल्लेबाजी करने उतरे सिद्धांत पाठक ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मारकर टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई।

बीएचयू के एंफीथियेटर क्रिकेट मैदान पर खेले गए फाइनल में डीएवी पीजी कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 116 रन बनाए। टीम की ओर से अनुज श्रीवास्तव ने 24 रन और अक्षय शिवम ने 22 रनों का योगदान दिया। कला संकाय की ओर से आयुष्मान पांडेय ने दो विकेट हासिल किए। 117 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कला संकाय की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 13.1 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 120 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन


कला संकाय को 117 रन बनाने थे लेकिन दूसरे क्रम के बल्लेबाज सिद्धांत पाठक ने 116 के स्कोर पर चौका लगा दिया। सिद्धांत ने 23 गेंदों पर नाबाद 36 रन जबकि अभिषेक कश्यप ने 26 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। साथ ही कला संकाय ने डीएवी पीजी कॉलेज को 8 विकेट से हराकर प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जेपी सिंह (एआईयू ऑब्जर्वर) उपस्थित रहे। इस अवसर पर विवि क्रीड़ा परिषद की उपाध्यक्ष प्रो. अर्चना सिंह, महासचिव प्रो. ए.के. नेमा, उपनिदेशक डॉ. खुर्शीद अहमद, डॉ. धीरेंद्र तिवारी, डॉ. प्रदीप खलको, सहायक निदेशक डॉ. प्रमोद यादव, डॉ. हरिराम यादव, कला संकाय के सचिव डॉ. कृष्णकांत तथा प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. वैभव राय सहित विवि क्रीड़ा परिषद के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Trending Videos

सामाजिक विज्ञान संकाय को तीसरा स्थान
वात्सल्य यादव के तूफानी शतक से सामाजिक विज्ञान संकाय ने तीसरा स्थान हासिल किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम ने 19 ओवरों में 151 रन बनाए। टीम की ओर से साहिल नारायण ने 49 रन और हर्ष रत्न ने 23 रनों का योगदान दिया। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सामाजिक विज्ञान संकाय की टीम की जीत के नायक वात्सल्य यादव 67 गेंदों पर 111 रन और प्रवीण ने भी 9 रनों का योगदान दिया। टीम ने 19 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
  
राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की छह प्रतियोगिताएं खेलने काशी पहुंचेंगे 300 से ज्यादा खिलाड़ी
खेल विभाग और खेल संघों की ओर से नवंबर में सिगरा और लालपुर स्टेडियम में छह राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और प्रादेशिक मुकाबले होंगे। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग मंडल से करीब 300 से ज्यादा खिलाड़ी काशी आएंगे।

जिला क्रीड़ाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि अनुसार नवंबर में समन्वय प्रतियोगिता होनी है। इसमें अलग-अलग मंडलों के खिलाड़ी खेलने आएंगे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को अलग-अलग होटलों में ठहराया जाएगा। जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव सर्वेश पांडेय ने बताया कि नवंबर में काशी अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की गवाह बनेगी। इसमें अलग-अलग देशों की टीमें खेलने काशी आएंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। खिलाड़ियों को आसपास के होटलों में ठहराया जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता सिगरा स्टेडियम के इंडोर हॉल में खेली जाएगी। ऑल इंडिया दिव्यांग एसोसिएशन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ उत्तम ओझा ने बताया कि अखिल भारतीय दृष्टि बाधित फुटबॉल प्रतियोगिता सिगरा स्टेडियम में खेली जाएगी। इसमें सात राज्यों की टीम शामिल होंगी।

जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रमेश यादव ने बताया कि एक और दो नवंबर को प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। हॉकी वाराणसी के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि लालपुर स्टेडियम में जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता खेली जाएगी। कबड्डी संघ के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि नवंबर माह में प्रादेशिक कबड्डी प्रतियोगिता सिगरा स्टेडियम में होगी। विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद बीएचयू के महासचिव प्रो. एके नेमा ने बताया कि नवंबर माह में पूर्वी जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता बीएचयू में खेली जाएगी।

ये प्रतियोगिताएं होंगी

  • प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता 1-2 नवंबर
  • सिगरा स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल
  • सिगरा स्टेडियम में अखिल भारतीय दृष्टि बाधित फुटबॉल
  • बीएचयू में पूर्वी जोन अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबॉल
  • लालपुर स्टेडियम में जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता
  • सिगरा स्टेडियम में प्रादेशिक कबड्डी

एथलेटिक्स की आठ स्पर्धाओं में 650 खिलाड़ियों ने दिखाया दम
परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में विकास इंटर कॉलेज की ओर से बुधवार को दो दिवसीय खेल मेला शुरू हुआ। इसके एथलेटिक्स की आठ स्पर्धाओं में 650 खिलाड़ियों ने छह घंटे तक अलग-अलग स्पर्धा में हिस्सा लिया। सब जूनियर वर्ग में वैभव भारद्वाज, सत्यम पाल, हिमांशु गौड़ और पवन पटेल ने बाल खेल मेला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग के शिवानी, सोनाली राजभर, अदिति गुप्ता और ऋषिका प्रजापति ने अपने-अपने स्पर्धा में पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के बालक वर्ग की अलग-अलग दूरी की स्पर्धा में उज्ज्वल कुमार, शिवम पटेल, जुनैद अली, लकी पटेल, अनन्या, प्रियंजलि, वर्षा प्रजापति और परी शर्मा अपनी-अपनी स्पर्धा में स्थान हासिल किया। शुभारंभ उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ एके सिंह ने किया। समापन समारोह की मुख्य अतिथि यूपी एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की अध्यक्ष डॉ आशा सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।  



उदयवीर ने सिंगल लेग अटैक दांव से पूर्णिया से गौराकला तक लहराया परचम
मेहनत, लगन और मजबूत इरादे हों तो सफलता कदम चूमती है। इस कहावत को गाजीपुर जनपद के सैदपुर क्षेत्र के कोटिसा गांव निवासी पहलवान उदयवीर यादव चरितार्थ कर रहे हैं। अखाड़े में उनका पसंदीदा दांव सिंगल लेग अटैक प्रतिद्वंद्वियों के लिए सरदर्द बन गया है। हाल ही में वाराणसी के गौराकला में हुए विराट कुश्ती दंगल में भी उन्होंने इसी दांव से दिल्ली के पहलवान नितिन को महज एक मिनट में चित कर 60 हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीत ली थी। उदयवीर यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद के सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के कोटिसा गांव के निवासी हैं। पहले वह वाराणसी के डीएलडब्ल्यू क्षेत्र में रहकर कुश्ती की तैयारी करते थे, लेकिन पिछले कुछ महीनों से अपने गांव के अखाड़े में ही अभ्यास कर रहे हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर भी हासिल कर चुके हैं पदक
उदयवीर अब तक गाजीपुर केसरी और पूर्वांचल केसरी जैसे खिताब अपने नाम कर चुके हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। 20 अक्तूबर को बिहार के पूर्णिया में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में भी उदयवीर ने अपने प्रदर्शन से दर्शकों का ध्यान खींचा था। वहां उन्होंने अपने से अधिक वजन वाले पहलवान को सिंगल लेग अटैक दांव से चित कर 50 हजार रुपये का इनाम जीता था। उदयवीर तीन भाइयों में मझले हैं। उनके पिता रामजी यादव सेवानिवृत्त फौजी हैं। उनके बड़े भाई सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जबकि छोटे भाई अभी सेना में सेवारत हैं।

सिंगल लेग अटैक - इस दांव को भारतीय दंगल में इकहरी पट या सधे पैर काट दांव के नाम से भी जानते हैं। दांव लगाना वाला प्रतिद्वंद्वी के एक पैर को दोनों हाथों से लॉक कर उसका संतुलन बिगाड़ता है और उसे गिरा देता है।  

शुभम की हैट्रिक से वाराणसी क्लब ने इंपीरियल क्लब को 5-2 से हराया
सेंटर फॉरवर्ड शुभम पटेल की हैट्रिक से वाराणसी क्लब ने सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवन साइड हॉकी प्रतियोगिता में बुधवार को इंपीरियल क्लब को 5-2 से पराजित किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में खेले गए इस मैच में वाराणसी क्लब की टीम ने शुरू से लेफ्ट विंग से आक्रमण की नीति अपनाई। खेल के पांचवें मिनट में प्राची के माइनस पास पर शुभम पटेल ने खूबसूरत गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। तीन ही मिनट बाद इंपीरियल क्लब ने काउंटर अटैक किया दीपिका यादव ने रिवर्स फ्लिक से गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। खेल के 22वें मिनट में वाराणसी क्लब के अंशु शर्मा ने एकल प्रयास से गोल कर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिला दी। हाफ टाइम से दो मिनट पहले इंपीरियल क्लब के मोहित ने शानदार गोल कर स्कोर 2-2 कर दिया।

दूसरे हाफ में वाराणसी क्लब ने अपनी रणनीति में बदलाव किया। छोटे-छोटे पास के सहारे इंपीरियल क्लब के लेफ्ट और सेंटर विंग से आक्रमण की नीति अपनाई। 35वें मिनट में अंशु शर्मा ने मोनिका गुप्ता के क्रॉस पास पर गोल कर अपनी टीम को 3-1 से आगे कर दिया। 45वें और 48वें मिनट में शुभम पटेल ने पुश शॉट से गोल कर अपनी टीम को 5-2 से आगे कर दिया। इस तरह वाराणसी मुकाबला जीत गया।

10 भारवर्ग में आठ रेफरियों ने 64 कुश्ती खिलाड़ियों का लिया ट्रायल
खेल विभाग और उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से सब जूनियर प्रादेशिक कुश्ती प्रतियोगिता सुल्तानपुर में खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में खेलने के लिए वाराणसी मंडल की टीम का चयन ट्रायल बुधवार सुबह सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। 10 भारवर्ग के लिए छह घंटे तक 64 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। इसमें आठ रेफरियों ने वाराणसी मंडल की टीम का चयन किया।

वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव सिंह रानू ने बताया कि चयनित सभी बालिका पहलवान सुल्तानपुर में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगी। चयन ट्रायल में विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। 40 किलो भार वर्ग में गाजीपुर की तृप्ति यादव ने पहला स्थान प्राप्त किया। 43 किलो में रवीना कुमारी, 46 किलो में श्रेयांशी द्विवेदी और 49 किलो में आकांक्षा यादव वाराणसी से चुनी गईं। 

53 किलो में रिया और 57 किलो में अंदरी पटेल भी वाराणसी से हैं। 61 किलो में गाजीपुर की प्रिया शुक्ला का चयन हुआ। 65 किलो में ट्विंकल यादव, 69 किलो में आराध्या यादव और 73 किलो में अर्पित यादव वाराणसी से हैं। निर्णायक की भूमिका दिव्यांश सिंह, अजय कुमार, रामाश्रय यादव, अजय नारायण पटेल, राम जन्म यादव और सोनू पटेल ने भी निर्णायक के रूप में कार्य किया। संचालन गोरख यादव और धन्यवाद ज्ञापन जिला क्रीड़ा अधिकारी नवीन सिंह ने दिया।
 
मंशा अब्बास ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
डीएवी पब्लिक स्कूल की 12वीं की छात्रा मंशा अब्बास ने राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 24 से 26 अक्तूबर तक दिल्ली में की गई थीं। मंशा ने शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में हुई कराटे स्पर्धा में यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की। विद्यालय की प्राचार्या एकता ने पदक विजेता छात्रा मंशा को बधाई दी। उन्होंने मंशा के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी व्यक्त कीं। इस अवसर पर प्राचार्या ने विद्यालय के खेल शिक्षक ज्ञानेश त्रिपाठी को भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed