{"_id":"60f97a0fd61fbb48453265e8","slug":"spicejet-flight-going-from-delhi-to-jabalpur-reached-babatpur-airport-varanasi-diverted-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः दिल्ली से जबलपुर जा रहा विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा, खराब मौसम के कारण हुआ था डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः दिल्ली से जबलपुर जा रहा विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचा, खराब मौसम के कारण हुआ था डायवर्ट
Thu, 22 Jul 2021 07:31 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Jul 2021 07:31 PM IST
सार
जबलपुर में विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान नहीं उतर सका। पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर विमान को उतारने के लिए अनुमति मांगी। अनुमति मिलने के बाद विमान को एयरपोर्ट पर उतारा गया।
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली से जबलपुर जा रहा स्पाइसजेट विमान मौसम की खराबी के चलते इमरजेंसी में बृहस्पतिवार की सुबह 8.40 बजे डायवर्ट कर वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। मौसम सही होने पर एक घंटे बाद विमान ने जबलपुर के लिए उड़ान भरा। स्पाइसजेट का विमान एसजी 3029 दिल्ली से जबलपुर जा रहा था।
विज्ञापन
जबलपुर में विजिबिलिटी कम होने के कारण विमान नहीं उतर सका। पायलट ने तत्काल वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी से संपर्क कर विमान को उतारने के लिए अनुमति मांगी, अनुमति मिलने के बाद विमान को एयरपोर्ट पर उतारा गया। जबलपुर में मौसम साफ होने के बाद पायलट ने 9.40 बजे उड़ान भरा। विमान में कुल 34 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
स्पाइस जेट के स्थानीय स्टेशन प्रबंधक राजेश सिंह जबलपुर में मौसम खराब होने से विमान को डायवर्ट कर वाराणसी एयरपोर्ट पर उताया गया था। जिसने एक घंटे के बाद मौसम सही होने पर जबलपुर के लिए उड़ान भरी।
विज्ञापन