फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SpiceJet airlines start Varanasi to Dehradun and Guwahati flight service From 21 august know about ticket fare

हवाई सफरः वाराणसी से देहरादून और गुवाहाटी के लिए स्पाइसजेट की विमान सेवा 21 से, जानिए किराया

Thu, 19 Aug 2021 05:01 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 19 Aug 2021 05:01 PM IST
सार

देहरादून और गुवाहाटी से काफी संख्या में दर्शनार्थियों, पर्यटकों और छात्रों के साथ कारोबारियों का वाराणसी आवागमन होता है। वाराणसी से गुवाहाटी का बेसिक किराया 5859 रुपये और वाराणसी से देहरादून के विमान का बेसिक किराया पांच हजार से 5200 रुपये रखा गया है। 
 

विज्ञापन
SpiceJet airlines start Varanasi to Dehradun and Guwahati  flight service From 21 august know about ticket fare
स्पाइस जेट - फोटो : social media

विस्तार

देश की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी से देहरादून और गुवाहाटी का सफर आसान होने वाला है। दोनों शहरों के लिए बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से  स्पाइसजेट की विमान सेवा शनिवार से शुरू हो रही है। यह विमान सप्ताह में प्रतिदिन संचालित होगी। अधिकारियों से मिली जानकारी मुताबिक फ्लाइट नंबर एसजी 3790 गुवाहाटी एयरपोर्ट से सुबह 11:50  बजे उड़ान भरेगी और वाराणसी एयरपोर्ट पर 2:10 बजे पहुंचेगी।

विज्ञापन


वहीं वाराणसी एयरपोर्ट से स्पाइसजेट का विमान एसजी 3790  एयरपोर्ट से 2:40 बजे उड़ान भरकर देहरादून एयरपोर्ट पर 4:40 बजे पहुंचेगा। देहरादून से एसजी 3791 बनकर 5:10 बजे उड़ान भरेगा वाराणसी एयरपोर्ट पर शाम 6:35 बजे पहुंचेगा। फिर वही विमान एसजी 3791 बनकर वाराणसी एयरपोर्ट से 6:55 बजे उड़ान भरकर नौ बजे गुवाहाटी पहुंचेगा।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि इस विमान के शुरू होने से वाराणसी से गुवाहाटी और वाराणसी देहरादून के लिए यात्रियों को यात्रा करने में सहूलियत होगी। वाराणसी से गुवाहाटी का बेसिक किराया करीब 5859 रुपये और  वाराणसी से देहरादून के विमान का बेसिक किराया करीब पांच हजार से 5200 रुपये रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्पाइसजेट के स्थानीय स्टेशन मैनेजर राजेश सिंह ने बताया कि वाराणसी से गुवाहाटी और वाराणसी से देहरादून के लिए स्पाइसजेट की नई विमान सेवा 21 अगस्त से शुरू हो रही है। इस विमान के शुरू होने से वाराणसी से देहरादून और वाराणसी से गुवाहाटी के लिए यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed