{"_id":"67e4e0f08e30486f970db2ae","slug":"speed-trial-of-special-train-conducted-between-dullahpur-sadat-in-varanasi-at-speed-of-120-kmph-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: दुल्लहपुर-सादात के बीच 120 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, कम होगी ट्रेनों की लेटलतीफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indian Railway: दुल्लहपुर-सादात के बीच 120 की स्पीड से दौड़ी ट्रेन, कम होगी ट्रेनों की लेटलतीफी
Thu, 27 Mar 2025 10:54 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 27 Mar 2025 10:54 AM IST
सार
Varanasi News: दुल्लहपुर-सादात के बीच ट्रैक पर 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन का स्पीड ट्रायल हुआ। इस रूट पर विद्युतीकृत और दोहरीकरण से ट्रेनों का सफर आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
Indian Railway
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के दुल्लहपुर-सादात (18.51 किमी) रेल खंड का विद्युतीकृत और दोहरीकरण का संरक्षा निरीक्षण सीआरएस प्रणजीव सक्सेना ने बुधवार को किया। ट्रैक पर 120 किमी की रफ्तार से सीआरएस स्पेशल ट्रेन का स्पीड ट्रायल हुआ।
विज्ञापन
भटनी-औड़िहार खंड (117 किमी.) दोहरीकरण परियोजना के तहत सादात-दुल्लहपुर (18.51 किमी) के विद्युतीकृत लाइनों के दोहरीकरण के साथ कुल 74 किमी का कार्य पूरा हो जाने से भटनी-औड़िहार रेल खंड का अधिकतर भाग दोहरीकृत हो गया है।
विज्ञापन
शेष 43 किमी रेल खंड में पिविकोल-बेल्थरा रोड व मऊ-दुल्लहपुर सेक्शन का दोहरीकरण प्रगति पर है। इस दोहरी लाइन का पूरा हो जाने पर इस खंड पर पड़ने वाला यातायात का अत्यधिक दबाव कम हो जाएगा, क्रॉसिंग के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी कम होगी। यात्री ट्रेनें पहले की अपेक्षा ज्यादा गति से चल सकेंगी।
विज्ञापन