फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Speed of corona infection uncontrollable, 1967 infected in Varanasi, eight killed 

कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू , वाराणसी में 1967 संक्रमित मिले, आठ की गई जान

Sun, 25 Apr 2021 11:22 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 25 Apr 2021 11:22 PM IST
सार

बरेका में 80, आईएमएस बीएचयू समेत कैंपस में 10 लोग मिले संक्रमित, 
राहत यह रही कि कोरोना को मात देकर रविवार को 2021 लोग स्वस्थ हुए  

विज्ञापन
Speed of corona infection uncontrollable, 1967 infected in Varanasi, eight killed 
वाराणसी में रविवार को ट्रामासेंटर में ऑक्ससीजन लगाकर बाहर बैठे मरीज । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है। रविवार को 5819 सैंपल की रिपोर्ट में 1967 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा आठ लोगो की मौत भी हुई है। इसमें सबसे ज्यादा बीएलडब्ल्यू परिसर में 80, मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में जांच कराने वाले 60 लोग और अर्दली बाजार सहित आईएमएस बीएचयू, हैदराबाद कॉलोनी बीएचयू समेत बीएचयू परिसर में भी 10 से ज्यादा लोग संक्रमित मिले हैं। रविवार को रोहनिया, अर्दली बाजार, शिवपुर, पांडेपुर, केराकतपुर,मैदागिन, शिवदासपुर,शास्त्री अस्पताल राम नगर, दुर्गाकुंड के साथ ही अलग-अलग जगहों पर लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि रविवार को 2021 लोग स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन

Speed of corona infection uncontrollable, 1967 infected in Varanasi, eight killed 
demo pic

मौत का आंकड़ा 500 के करीब
कोरोना काल में मरने वालों की संख्या भी 500 के करीब पहुंच गई है। रविवार को 8 मौतों के बाद अब कुल संख्या भी 499 हो गई है। इसमें रविवार को बीएचयू हॉस्पिटल में भर्ती 51 वर्षीय भगवानपुर निवासी महिला, दीनदयाल अस्पताल में सिद्धिविनायक निवासी 77 वर्षीय पुरुष, बीएचयू में सिगरा निवासी 42 वर्षीय पुरुष के साथ ही  विनायका निवासी 69 वर्षीय पुरुष और बीएचयू में ही भर्ती राजेंद्र नगर कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय महिला की मौत हुई। इसके अलावा बरेका में  भर्ती लोहता निवासी 72 वर्षीय महिला, अमरा खैरा निवासी 29 वर्षीय महिला और अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती 74 वर्षीय टकटकपुर निवासी पुरुष की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 1997 स्वस्थ
 रविवार को होम आइसोलेशन में रहने वाले कुल 1997 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया जबकि 24 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली।  स्वास्थ विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक अब नए मरीजों के मिलने के बाद 56926 संक्रमित में 39597 के डिस्चार्ज 499 की मौत के बाद अब 16830  एक्टिव मरीज है।

विज्ञापन

Speed of corona infection uncontrollable, 1967 infected in Varanasi, eight killed 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

69 केंद्रों पर आज लगेगा कोरोना का टीका
जिले में कोरोना टीका करण को लेकर चलाए जा रहे अभियान में 26 अप्रैल को 69 केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि स्वामी विवेकानंद अस्पताल भेलूपुर, रेलवे मंडलीय हॉस्पिटल लहरतारा समेत 11 केंद्रों पर कोविशिल्ड वैक्सीन लगाई जाएगी। 1 मई से होने वाले 18 साल से अधिक उम्र वालो के टीकाकरण को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसमें 70 केंद्रों पर टीकाकरण किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती के साथ ही टीकाकरण केंद्रों की सूची भी जल्दी ही फाइनल कर ली जाएगी।

तीन दिन में 6559 मरीज, 29 की मौत
वाराणसी। जिले में पिछले तीन दिनों में मे ही 6559नए मरीजो में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है जबकि 29 लोगों की मौत हो गई। इसमें 23 अप्रैल को 2424 मरीज, 11मौत, 24 अप्रैल को 2168 मरीज और 10 की मौत के बाद 25 अप्रैल को 1967 नए मरीज मिले हैं जबकि 8 मरीजों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed