फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Speed of corona infection is not stopping, 2168 new patients, ten dead in varanasi

कोरोना का कहर : वाराणसी में नहीं थम रही संक्रमण की रफ्तार, 2168 नए मरीज, दस की मौत

Sat, 24 Apr 2021 11:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Apr 2021 11:01 PM IST
सार

बीएचयू में 40, बाबतपुर एयरपोर्ट पर 28, रॉयल रेजीडेंसी में 20, 39 जीटीसी में मिले संक्रमित

विज्ञापन
Speed of corona infection is not stopping, 2168 new patients, ten dead in varanasi
वाराणसी में शनिवार को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में मरीजों के लिए बेड नहीं होने पर स्ट्रेचर पर ही हो रहा है इलाज । - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नही ले रहा है।  शुक्रवार को 2420 मरीजों के मिलने के बाद शनिवार को भी 2168 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि विभिन्न अस्पतालों में 10 मरीजों ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।   स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को मिली 6927 रिपोर्ट में 2168 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा बीएचयू कैंपस में 40, रॉयल रेजिडेंसी मंडुआडीह में 27, बाबतपुर एयरपोर्ट 28, राजातालाब तहसील में 10, डीएम कंपाउंड के साथ ही ज्ञानदीप एकेडमी में भी रहने वाले लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्टेट बैंक स्टेट बैंक कॉलोनी, ब्रिज एनक्लेव सुंदरपुर, पांडेयपुर, शिवपुर, लंका, सिगरा, संकटमोचन, भोजूबीर आदि जगहों में लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

 

Speed of corona infection is not stopping, 2168 new patients, ten dead in varanasi
मण्डलायुक्त दीपक अग्रवाल जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा सीएमओ डाक्टर वीबी सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने रामनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय में कोविड के मरीजों को भर्ती करने के लिए निरीक्षण किया । - फोटो : अमर उजाला

कुल 491 की मौत, 16892 एक्टिव मरीज
शनिवार को 10 लोगों की मौत के बाद अब जिले में कुल 491 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। शनिवार को  होम आइसोलेशन में 1984 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया और 12 लोग अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। इसके साथ ही अब कुल संक्रमित 54959 में 37576 लोगों को डिस्चार्ज के जाने के बाद अब भी 16892 लोग एक्टिव मरीज है।
 
बीएचयू में ही हुई चार की मौत
शनिवार को 10 लोगों की मौत में सबसे अधिक बीएचयू में चार लोग शामिल हैं। बीएचयू में भर्ती गणेश धाम कॉलोनी निवासी 63 वर्षीय पुरुष, अशोकापुरम डाफी निवासी 56 वर्षीय पुरुष के साथ ही कबीर नगर दुर्गाकुंड निवासी 70 वर्षीय पुरुष, कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय महिला की मौत हुई है। दीनदयाल अस्पताल में भर्ती जैतपुरा निवासी 69 वर्षीय पुरुष, अपेक्स हॉस्पिटल में सुंदरपुर निवासी 54 वर्षीय पुरुष, बरेका हॉस्पिटल में जानकी नगर निवासी 79 वर्षीय पुरुष की मौत हुई है। मेडविन हॉस्पिटल में गीता नगर कॉलोनी निवासी 69 वर्षीय महिला और महमूरगंज  निवासी 54 वर्षीय पुरुष और शुभम सद्भावना हॉस्पिटल में सारनाथ निवासी 77 वर्षीय पुरुष की भी मौत हुई है।
 

Speed of corona infection is not stopping, 2168 new patients, ten dead in varanasi
वाराणसी में शनिवार को कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाते लोग । - फोटो : अमर उजाला

केंद्रों पर 4013 ने लगवाया टीका
जिले में कोरोना टीकाकरण को लेकर चल रहे अभियान के तहत शनिवार को अलग-अलग जगहों पर कुल 4013 लोगों का टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि शनिवार को 2580 लोगों ने कोरोना की पहली डोज लगाई जबकि 1433 ने दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगवाना चाहिए।
 
पांच दिन में 47 की मौत, 10340 मरीज
तारीख            मरीज    मौत
24 अप्रैल    2168   10
23 अप्रैल    2424    11
22 अप्रैल     1597  9
21 अप्रैल    2264   10
20 अप्रैल   1887    7
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed