{"_id":"6656c3fa4a8af79b640c295e","slug":"special-train-passengers-tribute-due-to-lack-of-water-and-ac-coach-sleeper-condition-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में सफर: स्पेशल ट्रेन में पानी की कमी, एसी कोच का स्लीपर जैसा हाल; गर्मी से यात्री बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में सफर: स्पेशल ट्रेन में पानी की कमी, एसी कोच का स्लीपर जैसा हाल; गर्मी से यात्री बेहाल
Wed, 29 May 2024 11:28 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 29 May 2024 11:28 AM IST
सार
स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों का सफर गर्मी में मुश्किल हो रहा है। ट्रेन में पानी की कमी तो है ही एसी कोच में भी स्लीपर की तरह गर्मी हो रही है। सफर कर रहे यात्रियों का कहना है कि शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
train
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मी में इस समय लंबी दूरी की ट्रेनों के यात्रियों का सफर बहुत ही कष्टदायी साबित हो रहा है। स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों को खासा परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। मंगलवार को कैंट स्टेशन से होकर गुजरने वाली अधिकतर स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों में नाराजगी रही।
विज्ञापन
कटरा-वाराणसी स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित समय से नौ घंटे की देरी से पहुंची। ट्रेन में सवार यात्रियों का आरोप रहा कि न तो कोच में पानी और न ही एससी कोच का कूलिंग सिस्टम काम कर रहा था। लखनऊ समेत अन्य स्टेशनों के आउटर पर दो से तीन घंटे तक ट्रेन रुकी रही। ट्रेन में रनिंग स्टाफ समेत एक्स पर शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
यात्री शशिकांत ने बताया कि एस-3 में न तो पानी मिला, न ही मोबाइल चार्ज करने के लिए बिजली की सुविधा। थर्ड एसी में सफर करने वाले अमिताभ ने बताया कि कोच में कूलिंग एकदम नहीं रहा। इससे अच्छा होता कि स्लीपर में टिकट करा लिया होता। एसी का किराया लेकर स्लीपर जैसी सुविधा दी गई।
विज्ञापन