फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Special school for career guidance will be set up in secondary schools

माध्यमिक विद्यालयों में लगेगी कॅरिअर गाइडेंस की विशेष पाठशाला

Thu, 12 May 2022 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Special school for career guidance will be set up in secondary schools
माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को अब किताबी ज्ञान के साथ-साथ कॅरिअर गाइडेंस से जुड़ी जानकारियां भी दी जाएंगी। विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम होंगे। हर पंद्रह दिन में होने वाले आयोजन में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, डॉक्टर, इंजीनियर के साथ-साथ न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियाें, उद्यमियों से संवाद का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदश्ेा माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से नए सत्र के लिए दस मई को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में प्रवेश, परीक्षा की तिथि तय करने के साथ-साथ पाठ क्रियाकलापों पर भी विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत कौशल विकास के साथ ही कॅरिअर के प्रति जागरूक करने की योजना बनाई गई है। आमतौर पर इंटरमीडिएट के बाद छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लग जाते हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की पहल से छात्राें को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से विद्यालयों में पठन-पाठन आदि को लेकर जो भी कार्यक्रम तैयार कराया गया है। उससे प्रधानाचार्यों को अवगत कराया जा चुका है। छात्रों को कॅरिअर गाइडेंस के बारे में जानकारी मिलने से उन्हें आगे की तैयारी में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विनोद कुमार राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed