फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SP took out procession to protest against inflation, police returned

महंगाई के विरोध सपा ने निकाला जुलूस, पुलिस ने लौटाया

Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
SP took out procession to protest against inflation, police returned
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रविवार को प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे। नरिया तिराहे से जुलूस निकालकर बीएचयू सिंहद्वार पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान सपाइयों और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। तभी एसीपी भेलूपुर प्रवीण सिंह भी पहुंच गए और उन्होंने किसी तरह समझाकर वहां से कार्यकर्ताओं को लौटाया। इस दौरान सपाइयों ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

सपा पार्षद कमल पटेल ने कहा कि प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती महंगाई के चलते प्रदेश की जनता का जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सहित खाद्य सामग्रियों के दाम भी आसमान छू रहेे हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि केंद्र और प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं को देखते हुए महंगाई कम करे और बिगड़ती कानून व्यवस्था पर लगाम लगाए। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, गौरव श्रीवास्तव, संजय प्रियदर्शी, अंकित राय, आलोक गुप्ता, दिनेश पटेल, राजेंद्र लहरी, उमाकांत गुड्डू, शेर अली, सूरज गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed