फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP district president of Mau and Bhadohi removed

जिपं अध्यक्ष चुनावः प्रत्याशियों के नामांकन न करने से सपा की हुई किरकिरी, मऊ और भदोही जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज

Sun, 27 Jun 2021 09:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Jun 2021 09:50 AM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत सपा के भदोही और मऊ जिले के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल न करने से समाजवादी पार्टी की खासी किरकिरी हुई है। इसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है और शाम तक दोनों जिलों के जिलाध्यक्षों पर गाज गिर गई। 

विज्ञापन
SP district president of Mau and Bhadohi removed
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत सपा के भदोही और मऊ जिले के प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल न करने से समाजवादी पार्टी की खासी किरकिरी हुई है। इसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है और शाम तक दोनों जिलों के जिलाध्यक्षों पर गाज गिर गई। 
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी श्याम कुमारी मौर्य ने शनिवार को अपना नामांकन दाखिल ही नहीं किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भदोही के जिलाध्यक्ष विकास यादव को पद से हटा दिया है।
विज्ञापन


वहीं शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय से पार्टी में खलबली मच गई। दरअसल जनपद सृजन के बाद पहली बार सपा की यह दुर्गति हुई है। करीब 25 साल के कार्यकाल में 23 साल तक अध्यक्ष पद पर सपा का ही कब्जा रहा। उधर, मऊ जिले में सपा प्रत्याशी रामनगीना यादव ने भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जिससे भाजपा प्रत्याशी मनोज राय की राह आसान हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया है। इससे नाराज सपा नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया। इस मामले में धर्मप्रकाश यादव के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो फोन स्विच आफ मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed