फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sonu Sood sent help for treatment of 20-day-old child in mirzapur sonbhadra

यूपी: सोनू सूद ने एक बार फिर दिल जीता, 20 दिन के बच्चे के लिए भेजी मदद

Thu, 27 Aug 2020 02:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 27 Aug 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood sent help for treatment of 20-day-old child in mirzapur sonbhadra
सोनू सूद ने दी सहायता। - फोटो : ट्विटर (सोनू सूद)

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के समय में मजदूरों और जरूरतमंदों के लिए अभिनेता सोनू सूद एक फरिश्ता बनकर आए हैं। उनकी यही झलक सोनभद्र में देखने को मिली है।

विज्ञापन

सोनू सूद ने मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाने के गोपालपुर गांव निवासी दिव्यांग संतोष कुमार के बच्चे के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दी है। बीस दिन के बच्चे के पेट में सूजन और जन्म के बाद से ही उल्टी व दस्त की शिकायत है। बच्चे का सोनभद्र जिले के राबर्ट्सगंज स्थित निजी चिकित्सालय में गुरुवार सुबह करीब दस बजे इलाज भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन



संतोष के अनुसार उन्होंने मंगलवार शाम को सोनू सूद को ट्वीट करके बीते सात अगस्त को पैदा हुए बच्चे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी। जिसका सोनू सूद की तरफ से जवाब भी आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को उनके मोबाइल पर सोनू सूद के कार्यालय से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टर से बच्चे के इलाज के सिलसिले में बात हो गई है। वह निंश्चिंत होकर बच्चे का इलाज कराएं।

उसके बाद उन्होंने गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे राबर्ट्सगंज स्थित निजी अस्पताल में बच्चे को भर्ती करा दिया। यहां बच्चे का इलाज शुरू हो गया है। संतोष ने बताया कि डॉक्टर ने बच्चे के इलाज में 3200 रुपये खर्च पड़ने की बात बताई थी।

उधर, अस्पताल में मौजूद चिकित्साकर्मी ने बताया कि सोनू सूद की तरफ से अस्पताल के खाते में 3200 रुपये बच्चे के इलाज के लिए भेज दिए गए हैं। बच्चे का इलाज शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed