{"_id":"5d42bb048ebc3e6ce37837a5","slug":"sonbhadra-police-find-6-tractor-and-sticks-use-in-clash-and-murder","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र नरसंहार : आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मारा छापा, छह ट्रैक्टर और लाठी-डंडे बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र नरसंहार : आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने मारा छापा, छह ट्रैक्टर और लाठी-डंडे बरामद
Thu, 01 Aug 2019 03:42 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: Sayali Maurya
Updated Thu, 01 Aug 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र में हुए नरसंहार मामले में पुलिस काफी सक्रियता से काम कर रही है। रिमांड पर लिए गए उभ्भा कांड के पांच अभियुक्तों यज्ञदत्त, गणेश, धर्मेंद्र, नीरज एवं अशर्फी की निशानदेही पर पुलिस ने कई स्थानों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
मंगलवार देर रात फोर्स के साथ सीओ ने मारपीट में प्रयुक्त असलहों की तलाश में कई स्थानों पर छापेमारी की। अभियुक्तों की निशानदेही पर सपही के पास जंगल से छह ट्रैक्टर, मारपीट में प्रयुक्त दर्जन भर लाठी-डंडे बरामद किए। बुधवार को दिनभर आरोपियों को लेकर पुलिस छापेमारी करती रही।
विज्ञापन
घटनास्थल पर भी आरोपियों को ले जाकर पूछताछ की गई। शाम को जिला अस्पताल में आरोपियों का मेडिकल मुआयना कराने के बाद पुलिस ने सभी को जिला कारागार में दाखिल कर दिया। बता दें कि इसके पूर्व पुलिस 13 ट्रैक्टर बरामद कर चुकी है। इस तरह अब तक 19 ट्रैक्टर, पांच असलहे, और एक दर्जन लाठी-डंडे बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
सीओ डॉ. कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि रिमांड पर लिए गए आरोपियों ने पूछताछ में अहम जानकारी दी है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बारे में भी जानकारी मिली है। इस आधार पर और अभियुक्तों को गिरफ्तार करने और साक्ष्य जुटाने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। जल्द फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।