यूपी: मां की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका बेटा, पांच घंटे बाद मौत, पुलिस पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के सराय गौरा गांव में बीमारी से ग्रसित मां की मौत का ऐसा सदमा लगा कि चंद घंटे बाद ही बेटे की भी सांस थम गई। परिजन बीमारी से मौत बता रहे हैं। मामला संदिग्ध मानकर पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सराय गौरा गांव निवासी रामराज की पत्नी चंदा देवी(48) कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उन्हें हार्ट (दिल) की समस्या थी। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार की देर शाम चंदा की तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर बाद मौत हो गई।
घर पर मौजूद छोटा पुत्र अभिषेक(20) मां की मौत का यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सका। अचानक से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन उसे जौनपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
पांच घंटे के अंतराल में मां-बेटे की मौत से हर कोई स्तब्ध हो गया। गांव में इसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई। किसी ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मां-बेटे की मौत के बाद बड़े बेटे अंकित व बहू खुशबू सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।