{"_id":"6141fee68ebc3e7fce254c72","slug":"son-commits-deadly-attack-on-father-in-ghazipur-stabbed-him-with-a-knife-for-not-naming-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, संपत्ति नाम न करने पर चाकू से वार कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, संपत्ति नाम न करने पर चाकू से वार कर किया लहूलुहान
Wed, 15 Sep 2021 07:40 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: हरि User
Updated Wed, 15 Sep 2021 07:40 PM IST
सार
सुहवल क्षेत्र के ढढ़नी रणवीर राय गांव का मामला है। जमीन उसके नाम न करने की बात पर बेटा मां को मारने-पीटने लगा। पिता बचाने के लिए पहुंचे तो चाकू से चेहरे, सिर और सीने पर वार कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में बेटे ने ही पिता पर जानलेवा हमला कर दिया। संपत्ति उसके नाम न करने पर नाराज बेटे ने चाकू से वार कर पिता को लहूलुहान कर दिया। मामला सुहवल क्षेत्र के ढढ़नी रणवीर राय गांव का है। बुधवार को वारदात को अंजाम देकर आरोपी पुत्र मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
ढढ़नी रणवीर राय गांव निवासी राम प्रवेश राय (66) ने पुलिस को बताया कि छोटा पुत्र अनिल कुमार राय बुधवार को जमीन उसके नाम करने एवं रुपये देने का दबाव माता पिता से बनाने लगा। साथ ही अपशब्दों का भी प्रयोग किया। विरोध करने पर वह अपनी मां को मारने-पीटने लगा। पिता बचाने के लिए पहुंचे तो चाकू से चेहरे, सिर और सीने पर वार कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के पहुंचने पर वह फरार हो गया। घायल वृद्ध को ग्रामीण निजी चिकित्सक के पास ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद थाने पर लेकर आए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी छोटे पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि घायल ने अपने छोटे पुत्र अनिल कुमार राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन