{"_id":"64b11552559d47b4ab0bfe05","slug":"soil-laden-tractor-collided-with-a-bike-one-youth-died-another-admitted-to-the-hospital-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा हॉस्पिटल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौत, दूसरा हॉस्पिटल में भर्ती
Fri, 14 Jul 2023 02:58 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Fri, 14 Jul 2023 02:58 PM IST
सार
मुर्दहा निवासी मनीष कुमार अपनी बाइक से वाराणसी की तरफ से अपने घर जा रहा था। इस दौरान ज्योंही मुर्दहा बाजार पहुंचा आयर बाजार की तरफ से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार मनीष कुमार और उसका साथी रोशन निवासी मुर्दहा सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चोलापुर थाना क्षेत्र के मुर्दहा बाजार में वाराणसी-सिंधोरा मार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात्रि को मिट्टी लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई वही एक अत्यंत गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: वाराणसी में आज क्या है सोना-चांदी का भाव, ये है 24 कैरेट गोल्ड का रेट
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मुर्दहा निवासी मनीष कुमार (27वर्ष) अपनी बाइक से वाराणसी की तरफ से अपने घर मुर्दहा जा रहा था। इस दौरान ज्योही मुर्दहा बाजार पहुंचा आयर बाजार की तरफ से आ रहे मिट्टी लदे ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार मनीष कुमार और उसका साथी रोशन (21 वर्ष) निवासी मुर्दहा सड़क पर गिर पड़े। जिससे सिर में चोट लगने के कारण मनीष कुमार की मौके पर मौत हो गई और उसका साथी रोशन गंभीर अवस्था में निजी हॉस्पिटल में भर्ती है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है और चालक फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन