फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Soil health is very bad Agriculture Minister surya pratap shahi said need to return to natural farming

Varanasi: मिट्टी की सेहत बेहद खराब, 'सुफलाम' में कृषि मंत्री बोले- प्राकृतिक खेती की ओर लौटने की जरूरत

Sat, 07 Jan 2023 10:08 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 10:08 PM IST
सार

बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में सुफलाम पृथ्वी तत्व की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रदर्शनी का उद्घाटन कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर लौटने की जरूरत है।

विज्ञापन
Soil health is very bad Agriculture Minister surya pratap shahi said need to return to natural farming
सुफलाम पृथ्वी तत्व की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में बोलते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भर में तीन करोड़ 70 लाख किसानों की मिट्टी की जांच के बाद पता चला की मिट्टी की सेहत बेहद खराब है। खेतों में कार्बनिक जीवांश की मात्रा मानक से बहुत कम है। खेतों में अधिक उत्पादन के लिए रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग तेजी से हो रहा है, जिसका असर लोगों में बीमारियों के रूप देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में सुफलाम पृथ्वी तत्व की अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के दौरान ये चिंता व्यक्त कीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर लौटने की जरूरत है। मोटे अनाज का ज्यादा से ज्यादा उत्पादन किसान साथियों को करना चाहिए।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान संस्थान बीएचयू की ओर से देश के कई राज्यों में संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसके तहत पृथ्वी तत्व के महत्वपूर्ण अवयवों को मॉडल, पोस्टर और डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाउराव देवरस न्यास, भारतीय किसान संघ, अक्षय कृषि परिवार ग्राम्य विकास, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण एवं धारणीय विकास संस्थान निदेशक प्रो. एएस रघुवंशी, भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री के दिनेश दत्तात्रेय कुलकर्णी, अखिल भारतीय गौ सेवा प्रमुख अजीत प्रसाद महापात्र, सुफलाम के सचिव प्रो. राकेश सिंह सहित कई कृषि वैज्ञानिक और किसान संगठन के पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed