फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   socede

सपा नेता ने शादी से किया था इनकार, आहत होकर पत्रकार ने की आत्महत्या

Wed, 06 May 2020 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
socede
लोहता (वाराणसी)। हरपालपुर की रहने वाली पत्रकार रिजवाना तबस्सुम ने सपा नेता शमीम नोमानी के शादी से इनकार करने पर फांसी लगाकर जान दी थी। पुलिस ने मंगलवार को लोहता कस्बे के बड़ी बाजार निवासी शमीम नोमानी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लोहता थाना के हरपालपुर की रहने वाली फ्रीलांसर पत्रकार रिजवाना तबस्सुम का शव सोमवार को उनके घर में फंदे से लटका मिला था। शव के समीप ही दीवार में एक कील के सहारे एक कागज टंगा हुआ था, जिस पर मौत के लिए शमीम को जिम्मेदार ठहराया गया था। लोहता थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल और मैसेज चेक करने के साथ ही शमीम से लंबी पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे के संपर्क में लंबे समय से थे और प्रेम करते थे। शमीम से रिजवाना शादी करना चाहती थी लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं था। इसी से आहत होकर रिजवाना ने आत्महत्या की है। प्रकरण की विवेचना जारी है। सामने आए तथ्यों और साक्ष्य के आधार पर जल्द ही विवेचना पूरी कर अदालत में शमीम के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed