फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   snatching the chain of a woman cleaning outside the house, people are in panic due to two incidents

वाराणसी में बदमाशों के हौसले बुलंद: घर के बाहर सफाई कर रही महिला की चेन छीनकर भागे, दो घटनाओं से दहशत में लोग

Tue, 04 Apr 2023 06:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 04 Apr 2023 06:14 PM IST
सार

वाराणसी के ककरमत्ता में दुर्गावती सिंह अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, उसी समय एक बाइक पर सवार दो युवक उनकी चेन छिन कर मंडुवाडीह चौराहे की तरफ भाग निकले। 

विज्ञापन
snatching the chain of a woman cleaning outside the house, people are in panic due to two incidents
घर के बाहर सफाई कर रही महिला की चेन छीनकर भागे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए हैं। मंगलवार को मंडुवाडीह थानाक्षेत्र में अलग अलग घटनाओं में दो महिलाओं की बाइक सवार बदमाश चेन छीन कर भाग गए।

विज्ञापन

पहली घटना लहरतारा स्थित रेलवे कॉलोनी की है जहां मंगलवार की सुबह मंदिर से दर्शन कर लौट रही रेलकर्मी की मां के गले से बाइक सवार बदमाश चेन छीन कर भाग गए। वहीं, दूसरी घटना ककरमत्ता ओवरब्रिज के नीचे की है जहां, घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला के गले से बदमाश चेन छीनकर भाग गए। 
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लहरतारा स्थित रेलवे कॉलोनी के आवास संख्या 236 ए में डीआरएम ऑफिस में कार्यालय अधीक्षक अजय कुमार रहते हैं।सोमवार को उनकी मां गीता देवी (55 वर्ष) गांव नवादा विहार से लौटी थीं और मंगलवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे रेलवे फाटक फुलवरिया के पास मंदिर में दर्शन कर लौट रही थीं। उसी समय एक बाइक पर दो युवक मिले और उनसे पता पूछा। गीता देवी उन्हें मना करते हुए आगे बढ़ गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गीता देवी जैसे ही कॉलोनी के अंदर घुसी सुनसान जगह देखकर वहीं दोनों युवक फिर पहुंचे और पता पूछने लगे। मना करने पर एक युवक ने उनके गले से चेन छीनी और बाइक पर बैठकर भाग गए। जानकारी मिलने पर अजय कुमार ने मंडुवाडीह थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
 

snatching the chain of a woman cleaning outside the house, people are in panic due to two incidents
ककरमत्ता निवासिनी दुर्गावती सिंह - फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला का चेन छीन कर भागे

दूसरी घटना में मंगलवार की सुबह लगभग छह बजे भाष्कर नगर हसनपुर , ककरमत्ता की है। जहां दुर्गावती सिंह (65 वर्ष) अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थीं, उसी समय एक बाइक पर सवार दो युवक उनकी चेन छिन कर मंडुवाडीह चौराहे की तरफ भाग निकले। 
 दुर्गावती सिंह ने बताया कि 'रोजाना की भांति मैं घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी तभी बाइक सवार दो युवक आये। एक युवक बाइक पर ही बैठा था और दूसरा युवक उतर कर उनसे किसी अखिलेश के मकान का पता पूछने लगा उन्होंने अनभिज्ञता जाहिर की। तभी उक्त बदमाश ने उनके गले से झपट्टा मार कर चेन खींच लिया और बाइक पर बैठ कर भाग निकला। दुर्गावती सिंह ने मंडुवाडीह पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed