फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six people flew in wind including teenshed by storm in ballia up

आंधी से टीनशेड समेत हवा में उड़े छह लोग, गिरने से दो की मौत, चार घायल

Wed, 29 Apr 2020 04:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 29 Apr 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
Six people flew in wind including teenshed by storm in ballia up
इसी ढांचे के ऊपर लगाया जा रहा था टीनशेड। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में टीनशेड की मरम्मत करते समय अचानक आईं आंधी से टीनशेड समेत छह लोग हवा में उड़ गए। इसमें से दो लोग तो लगभग 20 फीट से भी अधिक की ऊंचाई पर पहुंच गए और उड़ते हुए हाईटेंशन तारों के लिए लगाए गए बिजली के पोल से टकराने के बाद नीचे गिर गए। 

विज्ञापन


इससे उन्हें काफी चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए मऊ ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान दो युवकों की मौत हो गई, बाकी का इलाज चल रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिले के शाहमुहम्मदपुर गांव स्थित गोड़ बस्ती डेरा पर मंगलवार की शाम को संतोष राम के घर के ऊपर सत्यानन्द गोड़(16), पंकज कुमार(27), राहुल(16), अंकुर(22), संतोष(45) और अनिल(20) करकट (टीनशेड) लगा रहे थे। तभी अचानक बारिश के साथ तेज आंधी आ गई। जब तक ये लोग कुछ समझते अचानक आई चक्रवाती हवाओं ने सभी को टीनशेड समेत हवा में उड़ा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Six people flew in wind including teenshed by storm in ballia up
सत्यानंद गोड़ (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला।

इस दौरान सत्यानंद व पंकज तो तेज हवा के कारण टीनशेड समेत लगभग 20 फीट से भी अधिक की ऊंचाई पर पहुंच गए और हाईटेंशन तार के लिए लगे खंबे के ऊपरी छोर से टकराकर नीचे गिरे। बाकी राहुल, अंकुर, संतोष एवं अनिल टीनशेड समेत बगल में ही गिरे। ऊंचाई से गिरने के कारण सत्यानंद व पंकज को काफी चोटें आईं, जबकि अन्य भी चोटिल हो गए।

सभी को तत्काल मऊ के प्राइवेट अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया। वहां देर रात में सत्यानंद व पंकज की मौत हो गई। शेष का इलाज जारी है। मामले की जानकारी होने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed