फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   six flight diverted to varanasi airport Due to weather conditions in Delhi NCR

Flight Diverted: दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण छह विमान वाराणसी एयरपोर्ट डायवर्ट, यात्री रहे परेशान

Sat, 21 May 2022 11:25 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 May 2022 11:25 AM IST
सार

दिल्ली में शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद मौसम खराब होने के कारण छह विमान डायवर्ट होकर वाराणसी पहुंचे। इन सभी विमानों के एक-एक कर वाराणसी डायवर्ट होने से यहां विमानों की अधिकता हो गई।  

विज्ञापन
six flight diverted to varanasi airport Due to weather conditions in Delhi NCR
वाराणसी एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात मौसम खराब होने के चलते  उड़ान संचालन प्रभावित हो गया। इस कारण अलग-अलग शहरों से दिल्ली पहुंचे छह विमानों को वाराणसी के बाबतपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट डायवर्ट कर दिया गया। दिल्ली में मौसम सही होने के बाद विमानों ने देर रात 1:30 बजे के बाद बारी-बारी से उड़ान भरी। विमानों के डायवर्ट होने से उसमें सवार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


बाबतपुर एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार रात भुवनेश्वर से दिल्ली जा रहा एयर इंडिया का विमान एआई 474, रायपुर से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान 6ई 2521, कोलकाता से दिल्ली जा रहा स्पाइस जेट का विमान एसजी 7658, पटना से दिल्ली जा रहा इंडिगो का विमान 6ई 6927, जबलपुर से दिल्ली जा रहा स्पाइस जेट का विमान एसजी 2936 और कोलकाता से दिल्ली जा रहा एयर विस्तारा का विमान यूके 708 डायवर्ट होकर वाराणसी पहुंचा।
विज्ञापन


ये सभी विमान दिल्ली पहुंचे लेकिन मौसम खराब होने के कारण लैंड करने की अनुमति नहीं मिली। सभी विमानों को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। जिसके बाद अलग-अलग विमान के पायलटों ने वाराणसी एटीसी से संपर्क साधा और लैंड करने की अनुमति मांगी। एटीसी से अनुमति मिलने के बाद सभी विमान रात 11:37  से 12: 20 बजे के बीच अलग-अलग समय पर सुरक्षित लैंड हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में मौसम साफ होने के बाद सभी विमानों ने रात 1:30 बजे के बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरी। एयरपोर्ट निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण विमान डायवर्ट होकर वाराणसी पहुंचे थे। सभी विमानों के यात्रियों को विमान में ही बैठा कर रखा गया था।

एयरपोर्ट ग्राउंड लाइटिंग प्रणाली शुरू, रनवे पर विमानों को होगी सहूलियत 

बाबतपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार से ग्राउंड लाइटिंग प्रणाली को शुरू कर दिया गया। इसके शुरू होने से अब रनवे पर विमानों को काफी सहूलियत मिलेगी।  एयरपोर्ट निदेशक आर्यमा सान्याल ने बताया कि 70 लाख रुपये की लागत से एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया में संचालित होने वाले ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को नई तकनीकी से पावर बैकप प्रदान करने के लिए अपग्रेड कराया गया है।

रनवे पर लाइटिंग सिस्टम पावर बैकअप के माध्यम से विमानों के संचालन को पहले की अपेक्षा और सुरक्षित कर लिया गया। इस सिस्टम के अपग्रेट हो जाने से एयरपोर्ट पर विमानों को उड़ान भरने और उतरने में काफी सहायता मिलेगी। ये प्रणाली अत्याधुनिक इलेक्ट्रिकल माध्यम से अपग्रेड किया गया है, जो एयरपोर्ट के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed