{"_id":"666ec922e2b48598200c239a","slug":"silver-found-with-a-youth-taking-from-gaya-to-varanasi-income-tax-team-took-action-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: युवक के पास मिली 9.2 किलो की चांदी, गया से ला रहा था वाराणसी; आयकर टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: युवक के पास मिली 9.2 किलो की चांदी, गया से ला रहा था वाराणसी; आयकर टीम ने की कार्रवाई
Sun, 16 Jun 2024 04:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:45 PM IST
सार
Varanasi News: जीआरपी की सूचना पर आयकर विभाग वाराणसी की टीम रविवार को पीडीडीयू जंक्शन पहुंची। यहां जीआरपी ने चांदी और तस्कर को उनके हवाले कर दिया। आगे की कार्रवाई आयकर विभाग की टीम करेगी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में अभियुक्त।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम ने बीती रात पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन से चांदी की दो सिल्लियों के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। चांदी की सिल्लियों का वजन 9.2 किलो है और उसकी कीमत 8.09 लाख रुपये है।
विज्ञापन
जीआरपी पीडीडीयू के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह और आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार रावत ने बताया कि अपराधियों की धड़ पकड़ और स्टेशन पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार संयुक्त टीम चेकिंग कर रही है।
विज्ञापन
इसी क्रम में शनिवार की रात जीआरपी एसआई मुन्नालाल, कांस्टेबल अनिल कुमार यादव, राहुल सिंह, आरपीएफ एसआई निशांत कुमार, एएसआई एचसी नादर, कांस्टेबल रामकृष्ण सुब्रमण्यम की टीम जब प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची तो एक संदिग्ध युवक दिखा। उसे पकड़ कर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर उसमें से चांदी की दो सिल्लियां बरामद हुई।
विज्ञापन
इसके संबंध में वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। उसे पकड़ कर कोतवाली लाया गया। यहां चांदी की सिल्लियों की तौल की गई तो उसका वजन 9.2 किलो मिला। पकड़ा गया युवक पवन उपाध्याय निवासी राज मंदिर थाना कोतवाली वाराणसी है। उसने बताया कि वह चांदी की सिल्लियों को गया से वाराणसी ले जा रहा था।
बताया कि मेरे घर में ज्वेलर्स का काम होता तथा मेरी ठठेरी बाजार चौक में लक्ष्मी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। चांदी के संबंध में कोई कागजात नहीं दिखाने पर इसकी सूचना आयकर विभाग का दी गई। रविवार को पहुंचे आयकर अधिकारियों ने चांदी और अरूण को अपने साथ ले गई। बताया कि बरामद चांदी की कीमत 8,09 लाख 600 रुपये है।