{"_id":"62de154cd179b13d2c47adf3","slug":"silver-bed-offered-to-kashi-vishwanath-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kashi Vishwanath Dham: बाबा विश्वनाथ को अर्पित हुआ 25 किलो चांदी का पलंग, 1008 कलश से किया गया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kashi Vishwanath Dham: बाबा विश्वनाथ को अर्पित हुआ 25 किलो चांदी का पलंग, 1008 कलश से किया गया जलाभिषेक
Mon, 25 Jul 2022 05:11 PM IST
किरन रौतेला
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Mon, 25 Jul 2022 05:11 PM IST
सार
नंदवनम में चल रहे तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन श्री काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के साथ हुआ। काशी विश्वनाथ को चांदी का पलंग अर्पित किया गया ।
विज्ञापन
25 किलो चांदी से बना पलंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वसुधैव कुटुंबकम की भावना और विश्व कल्याण की कामना के साथ नंदवनम में चल रहे तीन दिवसीय रुद्र महायज्ञ का समापन श्री काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के साथ हुआ। देश की पवित्र नदियों का जल लेकर ऊं नम: शिवाय का जप करते हुए श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर सोसाइटी के सदस्यों ने रजत शैय्या को अर्पित किया और पवित्र एवं यज्ञ से अभिमंत्रित 1008 कलश जल से बाबा श्री काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की। तीन दिवसीय महारुद्र यज्ञ के दौरान एक लाख आठ आहुतियां हवन कुंड में अर्पित की गईं।
विज्ञापन
महायज्ञ के समापन के बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर तक जलाभिषेक यात्रा निकाली गई। रविवार को श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षेतरम मैंनेजिंग सोसाइटी के संयोजन में सिगरा स्थित शिक्रा अन्ना मलईयार नंदवनम परिसर में चल रहे महायज्ञ के अंतिम दिन सुबह से ही यज्ञ आरंभ हो गया। तीन बजे नंदवनम से 1008 कलश का जल लेकर श्रद्धालु विश्वनाथ मंदिर रवाना हुए।
विज्ञापन