{"_id":"643eec9324141dd49a08db84","slug":"silence-at-purchase-centers-traders-are-buying-wheat-from-home-varanasi-news-c-20-vns1013-162044-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: क्रय केंद्रों पर सन्नाटा, व्यापारी घर से ही खरीद रहे गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: क्रय केंद्रों पर सन्नाटा, व्यापारी घर से ही खरीद रहे गेहूं
विज्ञापन
18 दिनों में 26 टन ही गेहूं हुई खरीद, 8 हजार टन गेहूं खरीद का लक्ष्य
- 2125 रुपये प्रति क्विंटल सरकारी भाव, घर से ही 2200 से 2300 में रुपये प्रति क्विंटल खरीद रहे व्यापारी
वाराणसी। मार्च में मौसम की मार से गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ने से गेहूं खरीद केद्रों पर किसानों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। एक से 18 अप्रैल तक केवल 10 किसानों से 26.70 टन की ही खरीद हो पाई है। वहीं व्यापारी किसानों के घर जाकर 2200 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीद रहे है। जबकि क्रय केंद्रों पर 2125 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। ऐसे में किसान क्रय केंद्र पर नहीं जा रहे हैं।
जिले में इस रबी सीजन 34 क्रय केंद्रों से 18 हजार टन गेहूं खरीद का लक्ष्य है। इसके लिए 2125 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सुनील भारती ने बताया कि बीते 18 दिनों में 18 हजार टन के सापेक्ष 26.70 टन की ही खरीद हो पाई है। मार्च में बारिश से 50 से 60 प्रतिशत का नुकसान होने से उत्पादन कम हुआ है। किसानों को खुले बाजार में ही 2200 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल व्यापारी खरीद ले रहे हैं। ऐसे में किसान केंद्र पर कम पहुंच रहे हैं।
10 हजार हेक्टेयर की फसल प्रभावित
जिले में 68751 हेक्टेयर में 38.66 क्विंटल प्रति हेक्टेयर की दर से 26 लाख 57 हजार 913 क्विंटल गेहूं के उत्पादन का लक्ष्य का अनुमान है। लेकिन मार्च और अप्रैल के पहले सप्ताह में हुई बे मौसम बारिश जिले के 10 हजार 531 हेक्टयर गेहूं फसल 50 से 60 प्रतिशत तक प्रभावित हुई। गेहूं खरीद के लिए चार एजेंसियों की ओर से 34 क्रय केंद्र खोले गए है। इसमें खाद्य विपणन विभाग के 12 क्रय केंद्रों से 18.20 टन, पीसीएफ के 19 केंद्रों से 8.50 टन की खरीद हुई। जबकि पीसीयू के दो भारतीय निगम के एक केंद्र से कोई खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन
किसानों की सुविधा के लिए कंट्रोल की स्थापना
गेहूं खरीद क्रय केंद्रों किसानों पर होने वाली समस्याओं समाधान के लिए मंगलवार को संभागीय खाद्य नियंत्रक विभाग की कंट्रोल रूम की स्थापना की गई। 05422501312 नंबर पर किसान गेहूं खरीद से जुड़ी शिकायत कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में छह कर्मचारियों को तैनात किया गया है। तीन पाली में दो दो कर्मचारी किसानों की शिकायत दर्ज करेंगे। रविवार और सरकारी छुट्टी को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस में किसान सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक शिकायत कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में नौ से 12 बजे तक यश गुप्ता और विजय शंकर चौबे को तैनात किया गया है। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक रोहित सिंह व लक्ष्मी यादव मौजूद रहेंगे। तीन से छह बजे तक अभिषेक श्रीवास्तव व दानवीर सिंह तैनात होंगे।