फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Siddharth Nath Singh said Toy industry will be upgraded with technology

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा- तकनीक से अपग्रेड होगा खिलौना उद्योग, एमएसएमई के भूखंडों को फ्री होल्ड करने का बन रहा प्रस्ताव

Sun, 27 Jun 2021 12:49 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Siddharth Nath Singh said Toy industry will be upgraded with technology
वाराणसी में सर्किट हाउस में औद्योगिक विकास पर विचार विमर्श करते उत्तर प्रदेश के एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि खिलौने बनाने वाले छोटे उद्यमियों को मांग के अनुरूप तकनीकी से अपग्रेड करेंगे। इसके लिए कॉमन फैसिलिटी सेंटर का प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि एमएसएमई विभाग के भूखंडों को फ्री होल्ड करने का प्रस्ताव बना रहे। शनिवार को सर्किट हाउस में मंत्री ने औद्योगिक संघों के साथ की बैठक की।
विज्ञापन


इस दौरान उद्यमियों ने समस्याओं से जुड़ा ज्ञापन दिया। जिस पर मंत्री ने आश्वस्त किया कि सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे। बैठक में मंत्री ने कहा कि औद्योगिक निवेश के लिए उत्तर प्रदेश बेहतर प्रदेश है। सरकार औद्योगिक विकास को हर संभव सहयोग को तत्पर है। औद्योगिक क्षेत्र में सोलर पार्क विकसित होगा। कोरोना की दूसरी लहर में औद्योगिक इकाईयों को बंद नहीं होने दी गई।
विज्ञापन


सहायता के लिए इज ऑफ डूइंग बिजनेस बनाया जा रहा है। कच्चा माल का ट्रांसपोर्ट होता रहा। छोटी इकाईयों में सोलर प्लांट लगाने का सुझाव दिया। प्रदूषण संयंत्र और एक्सपोर्ट प्रमोशन पार्क के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनता के मिलकर भाजपा करेगी खेल : एमएसएमई मंत्री  

बैठक से पूर्व एमएसएमई मंत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकारों के खेला होबे के सवाल पर कहा कि चुनाव में खेल जो भी होगा वह भाजपा जनता के साथ मिलकर करेगी। आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चेहरे पर लड़ा जाएगा। धर्मांतरण के सवाल पर कहा कि धर्मांतरण पर कानून है। कार्रवाई हो रही है।

जनसंख्या नियंत्रण के सवाल पर कहा देशहित में होना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकार कब कानून लाएगी। इसके बारे में मेरे सामने कोई चर्चा नहीं हुई है। स्वास्थ्य के सवाल पर कहा कि सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर किया है।

कोरोना वन, टू को थामा है और डेल्टा वैरिएंट की तैयारी पूरी है। किसानों के सवाल पर कहा कि सरकार किसानों से बातचीत कर रही है। सपा और बसपा से अधिक एमएसपी पर सरकार किसानों से खरीद कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed