{"_id":"65799aa057917cc85301e2a8","slug":"shrikashi-vishwanath-dham-digital-arrangements-will-become-model-for-many-temples-in-india-on-new-year-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: देशभर के मंदिरों के लिए नजीर बनेगा काशी विश्वनाथ धाम, इस व्यवस्था से होंगे लाइव दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: देशभर के मंदिरों के लिए नजीर बनेगा काशी विश्वनाथ धाम, इस व्यवस्था से होंगे लाइव दर्शन
Wed, 13 Dec 2023 05:54 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 13 Dec 2023 05:54 PM IST
सार
श्रीकाशी विश्वनाथ धाम पर नए साल में यात्री सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर होगा। मंदिर प्रशासन ने इसके लिए कार्ययोजना तैयार कर ली है। इसके तहत टिकट मोबाइल से बुक होंगे तो लाइव दर्शन भी मिलेगा।
विज्ञापन
काशीश्रीकाशी विश्वनाथ धाम
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशी विश्वनाथ धाम देशभर के मंदिरों के लिए नजीर बनेगा। यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के साथ ही व्यवस्था को पूरी तरह से डिजिटल करने की तैयारी है। आरती के टिकट, दर्शन और दान की प्रक्रिया फिलहाल ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों है। नए साल में यात्री सुविधाओं को पूरी तरह से डिजिटल करने की कार्ययोजना मंदिर प्रशासन ने तैयार कर ली है। धाम में आने वाले श्रद्धालु मोबाइल के जरिये ही टिकट बुकिंग के साथ ही लाइव दर्शन भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
देशभर के मंदिरों के लिए मॉडल बनेंगी व्यवस्थाएं
बाबा विश्वनाथ के धाम की व्यवस्थाएं देशभर के मंदिरों के लिए मॉडल बनेंगी। भीड़ प्रबंधन के साथ ही दर्शन, पूजन और जानकारियों की व्यवस्था को पूरी तरह से डिजिटल करने की तैयारी है। इससे श्रद्धालुओं को गाइड की आवश्यकता नहीं होगी। विश्वनाथ धाम में स्मार्टफोन ही टूरिस्ट गाइड की तरह काम करेगा। मंदिर में भवनों के बाहर क्यूआर कोड लगे होंगे। इसे स्कैन करते ही पूरी जानकारी श्रद्धालुओं को उपलब्ध होगी। वहीं, धाम में खरीदारी के लिए भी पूरी व्यवस्था को डिजिटल करने की कार्ययोजना है। प्रसाद से लेकर टिकट बुकिंग श्रद्धालु मोबाइल से ही कर सकेंगे।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि मंदिर प्रशासन का पूरा ध्यान श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बढ़ाने पर है। सुविधाओं के साथ सभी व्यवस्थाओं को डिजिटल करने की योजना है। नए साल में धाम क्षेत्र की सभी दुकानों का संचालन भी शुरू होने की संभावना है। इससे धाम क्षेत्र में आने वालों को दर्शन पूजन के बाद खरीदारी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
मंगला आरती का टिकट अब पूरी तरह ऑनलाइन
मंदिर की व्यवस्थाओं को डिजिटल करने की पहल मंगला आरती की टिकट बुकिंग से शुरू हो चुकी है। मंदिर प्रशासन ने मंगला आरती के टिकट की बुकिंग को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दिया है। धाम में आने वाले श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट और एप से ही इसकी बुकिंग करा सकते हैं।
मंदिर के एप से मिलेगा लाइव दर्शन
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के एप पर मंदिर से जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध हैं। टिकटों की बुकिंग के साथ ही श्रद्धालु दान भी ऑनलाइन कर सकेंगे। ऐप के जरिये श्रद्धालु घर बैठे बाबा विश्वनाथ के लाइव दर्शन कर सकेंगे। इसमें लाइव आरती के साथ ही गर्भगृह का दर्शन भी उपलब्ध है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि एप को अपडेट किया जा रहा है। इसमें और भी सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं।